फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   AFG vs SL Dream11 Prediction Asia Cup 2023 Afghanistan vs Sri Lanka Playing XI Captain and Vice-Captain News i

AFG vs SL Asia Cup Playing 11: श्रीलंका के खिलाफ अफगानिस्तान को हर हाल में चाहिए जीत, देखें संभावित प्लेइंग-11

Tue, 05 Sep 2023 10:00 AM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लाहौर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लाहौर Published by: रोहित राज Updated Tue, 05 Sep 2023 10:00 AM IST
सार

Afghanistan vs Sri Lanka Asia Cup 2023 Playing 11 Prediction: अफगानिस्तान को एशिया कप सुपर-4 की दौड़ में अपना दावा पुख्ता करने के लिए श्रीलंका के खिलाफ गेंदबाजी में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना होगा। बांग्लादेश से हारने के बाद अफगानिस्तान के लिए यह ‘करो या मरो’ का मुकाबला है। उसे ग्रुप बी में शीर्ष दो में रहने के लिए बड़े अंतर से जीत दर्ज करनी होगी।

विज्ञापन
AFG vs SL Dream11 Prediction Asia Cup 2023 Afghanistan vs Sri Lanka Playing XI Captain and Vice-Captain News i
श्रीलंका बनाम अफगानिस्तान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एशिया कप के छठे मुकाबले में अफगानिस्तान के सामने श्रीलंका की चुनौती है। दोनों टीमों के बीच यह मैच लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में मंगलवार (पांच सितंबर) को दोपहर 3:00 बजे से खेला जाएगा। अफगानिस्तान को एशिया कप सुपर-4 की दौड़ में अपना दावा पुख्ता करने के लिए श्रीलंका के खिलाफ गेंदबाजी में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना होगा। बांग्लादेश से हारने के बाद अफगानिस्तान के लिए यह ‘करो या मरो’ का मुकाबला है। उसे ग्रुप बी में शीर्ष दो में रहने के लिए बड़े अंतर से जीत दर्ज करनी होगी।
विज्ञापन


रविवार की रात को मिली हार के बाद अफगानिस्तान का रनरेट निगेटिव में है जबकि पहले मैच में बांग्लादेश को हराने वाली श्रीलंका का रनरेट प्लस 0.951 है। अफगानिस्तान के खिलाफ 300 से अधिक रन बनाने के बाद बांग्लादेश का रनरेट काफी बेहतर है और उसका सुपर-4 में जाना लगभग तय है। तेज गेंदबाजों के अभाव में अफगानिस्तान की गेंदबाजी का दारोमदार स्पिनर राशिद खान और मुजीब उर रहमान पर है।
विज्ञापन

AFG vs SL Dream11 Prediction Asia Cup 2023 Afghanistan vs Sri Lanka Playing XI Captain and Vice-Captain News i
राशिद खान - फोटो : सोशल मीडिया
राशिद को दिखाना होगा जादू
राशिद को एक भी विकेट नहीं मिल सका और उनकी टीम को श्रीलंका के खिलाफ उनसे बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद होगी। उन्हें इस मैच में हर हाल में अपनी गेंदबाजी का जादू दिखाना होगा। अफगानिस्तान की फील्डिंग में भी काफी सुधार की जरूरत है। उनके लिए सलामी बल्लेबाज रहमानुल्लाह गुरबाज और इब्राहिम जदरान का फॉर्म अच्छा संकेत है। दूसरी ओर, श्रीलंका को उम्मीद होगी कि बांग्लादेश के खिलाफ नाकाम रहा उनका शीर्षक्रम तेजी से रन बनाए।

पहले मैच में पथिराना ने लिए थे चार विकेट
तीन चोटिल तेज गेंदबाजों की गैर मौजूदगी में युवा मथीशा पथिराना ने पहले मैच में चार विकेट लिए और एक बार फिर उस प्रदर्शन को दोहराना चाहेंगे। बांग्लादेश के खिलाफ नई गेंद संभालने वाले पथिराना को फिर यह जिम्मेदारी दी जा सकती है। अफगान कप्तान हशमतुल्लाह शाहिदी ने रविवार की हार के बाद कहा था, ''हमें सभी विभागों में सुधार करना होगा। हमारी गेंदबाजी अच्छी नहीं थी और ना ही क्षेत्ररक्षण। लाहौर हमारे देश के पास है लिहाजा हमारे प्रशंसक इसका इंतजार कर रहे होंगे। उम्मीद है कि वे अगले मैच में हमारी हौसलाअफजाई के लिए आएंगे।''
विज्ञापन

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11
अफगानिस्तान:
रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), इब्राहिम जादरान, रहमत शाह, हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), नजीबुल्लाह जादरान, मोहम्मद नबी, गुलबदीन नईब, करीम जनात, राशिद खान, फजलहक फारूकी, मुजीब उर रहमान।

श्रीलंका: पथुम निसांका, दिमुथ करुणारत्ने, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), सदीरा समरविक्रमा, चरिथ असलांका, धनंजय डी सिल्वा, दासुन शनाका (कप्तान), डुनिथ वेलालगे, महीश तीक्ष्णा, कसुन राजिथा, मथीशा पथिराना।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed