फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   AFG vs PAK 1st T20: Afghanistan beat Pakistan by 6 wickets, took 1-0 lead in series, Mohammad Nabi shines

AFG vs PAK 1st T20: अफगानिस्तान ने पाकिस्तान को पहली बार हराया, सीरीज में 1-0 की बढ़त ली, 38 साल के नबी चमके

Sat, 25 Mar 2023 12:28 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, शारजाह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, शारजाह Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sat, 25 Mar 2023 12:28 PM IST
सार

पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में नौ विकेट गंवाकर 92 रन बनाए। जवाब में अफगानिस्तान ने 17.5 ओवर में चार विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया। मोहम्मद नबी को उनके ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड दिया गया।

विज्ञापन
AFG vs PAK 1st T20: Afghanistan beat Pakistan by 6 wickets, took 1-0 lead in series, Mohammad Nabi shines
नजीबुल्लाह जादरान और मोहम्मद नबी - फोटो : अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड

विस्तार

पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच शारजाह में तीन मैचों की टी20 सीरीज खेली जा रही है। शुक्रवार को खेले गए पहले टी20 में राशिद खान की अगुआई वाली अफगानिस्तान टीम ने पाकिस्तान को छह विकेट से करारी शिकस्त दी। यह अफगानिस्तान टीम की पाकिस्तान पर किसी भी फॉर्मेट में पहली जीत है। वहीं, टी20 फॉर्मेट की बात करें तो दोनों टीमों के बीच अब तक चार टी20 खेले गए हैं और इसमें से तीन मैच पाकिस्तान ने जीते हैं, जबकि अफगानिस्तान को एक मुकाबले में जीत मिली है।
विज्ञापन

नबी प्लेयर ऑफ द मैच बने

पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में नौ विकेट गंवाकर 92 रन बनाए। जवाब में अफगानिस्तान ने 17.5 ओवर में चार विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया। मोहम्मद नबी को उनके ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड दिया गया। पाकिस्तान की टीम इस सीरीज में बाबर आजम, मोहम्मद रिजवान और शाहीन अफरीदी के बिना खेल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पाकिस्तान की पारी

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान की शुरुआत खराब रही। मोहम्मद हारिस छह रन, अब्दुल्ला शफीक शून्य, सैम अयूब 17 रन, तैयब ताहिर 16 रन, आजम खान शून्य बनाकर आउट हुए। 41 रन पर टीम के पांच खिलाड़ी पवेलियन लौट चुके थे। इसके बाद इमाद वसीम और शादाब खान ने 19 रन की साझेदारी कर पाकिस्तान की पारी को संभालनी चाही, लेकिन मुजीब ने शादाब को आउट कर बड़ा झटका दिया।

AFG vs PAK Dream11 Prediction With Stats, Pitch Report & Player Record of  Afghanistan v Pakistan in UAE, 2023 For 1st T20I - ProBatsman
विज्ञापन

शादाब 18 गेंदों में 12 रन बना सके। फहीम अशरफ दो रन, नसीम शाह दो रन और इमाद वसीम 18 रन बनाकर आउट हुए। फजलहक फारूकी, मुजीब उर रहमान और मोहम्मद नबी ने दो-दो विकेट लिए। वहीं, अजमातुल्लाह, नवीन उल हक और कप्तान राशिद को एक-एक विकेट मिला।

अफगानिस्तान की पारी

93 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी अफगानिस्तान टीम की शुरुआत भी खराब रही। इब्राहिम जादरान नौ रन, गुलबदिन नईब शून्य, रहमानुल्लाह गुरबाज 16 रन बनाकर आउट हुए। 27 पर अफगानिस्तान ने तीन विकेट गंवा दिए थे। इसके बाद करीम जनत और नबी ने चौथे विकेट के लिए 18 रन की साझेदारी निभाई।

Afghanistan Won By 6 Wickets Vs Pakistan 1st T20 Match

करीम सात रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद नबी और नजीबुल्लाह जादरान ने मिलकर अफगानिस्तान टीम को जीत दिलाई। दोनों ने पांचवें विकेट के लिए 53 रन की नाबाद साझेदारी की। नबी 38 गेंदों में तीन चौके और एक छक्के की मदद से 38 रन और नजीबुल्लाह 23 गेंदों में दो चौके की मदद से 17 रन बनाकर नाबाद रहे। पाकिस्तान की ओर से इहसानुल्लाह को दो विकेट मिले। वहीं, नसीम शाह और इमाद वसीम को एक-एक विकेट मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed