फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   AFG vs BAN Result T20 World Cup 2024 Super 8 Afghanistan vs Bangladesh Match Key Highlights Records Analysis

T20 WC: तीन दिन के अंदर ऑस्ट्रेलिया को तीन बड़े झटके, पहले अफगानिस्तान-भारत से हारे, अब टूर्नामेंट से हुए बाहर

Tue, 25 Jun 2024 11:20 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, किंग्सटाउन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, किंग्सटाउन Published by: स्वप्निल शशांक Updated Tue, 25 Jun 2024 11:20 AM IST
सार

AFG vs BAN Highlights T20 WC 2024 : पिछले तीन दिन के अंदर ऑस्ट्रेलियाई टीम को तीन बड़े झटके लगे हैं। 23 जून को अफगानिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर उलटफेर किया था। इसके बाद 24 जून को भारत ने कंगारुओं को 24 रन से हराया। अब 25 जून को अफगानिस्तान की बांग्लादेश पर जीत ने ऑस्ट्रेलिया को टूर्नामेंट से बाहर का रास्ता दिखा दिया है।

विज्ञापन
AFG vs BAN Result T20 World Cup 2024 Super 8 Afghanistan vs Bangladesh Match Key Highlights Records Analysis
टी20 विश्व कप 2024 - फोटो : ICC

विस्तार

अफगानिस्तान ने बांग्लादेश को हराकर सेमीफाइनल में जगह बना ली है। इसी के साथ ऑस्ट्रेलियाई टीम टी20 विश्व कप से बाहर हो गई है। ऑस्ट्रेलिया की उम्मीदें बांग्लादेश की टीम पर टिकी थीं। कम स्कोर वाले इस मैच में एक वक्त ऐसा लग रहा था कि बांग्लादेश की टीम खुद तो नहीं क्वालिफाई करेगी, अफगानिस्तान को भी बाहर कर देगी। इसका फायदा ऑस्ट्रेलिया को होता, लेकिन अफगानिस्तान के गेंदबाजों ने जबरदस्त वापसी करते हुए विकेट हासिल किए और जीत हासिल की।
विज्ञापन


सेमीफाइनल की चार टीमें तय हो गई हैं। अब अफगानिस्तान का पहले सेमीफाइनल में 27 जून को सामने दक्षिण अफ्रीका से होगा। वहीं, भारतीय टीम दूसरे सेमीफाइनल में इंग्लैंड से भिड़ेगी। पिछले तीन दिन के अंदर ऑस्ट्रेलियाई टीम को तीन बड़े झटके लगे हैं। 23 जून को अफगानिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर उलटफेर किया था। इसके बाद 24 जून को भारत ने कंगारुओं को 24 रन से हराया। अब 25 जून को अफगानिस्तान की बांग्लादेश पर जीत ने ऑस्ट्रेलिया को टूर्नामेंट से बाहर का रास्ता दिखा दिया है। इसी के साथ 2023 वनडे विश्व कप में भारत को मिली हार का बदला भी अब असल मायने में पूरा हुआ है।
विज्ञापन

AFG vs BAN Result T20 World Cup 2024 Super 8 Afghanistan vs Bangladesh Match Key Highlights Records Analysis
अफगानिस्तान की टीम - फोटो : ICC
बांग्लादेश के पास भी था क्वालिफाई करने का मौका
पहले बल्लेबाजी करते हुए अफगानिस्तान की टीम 20 ओवर में पांच विकेट पर 115 रन बना पाई थी। जवाब में बांग्लादेश की टीम 17.5 ओवर में 105 रन पर आउट हो गई । उसे बारिश के कारण 19 ओवर में 114 रन का संशोधित लक्ष्य मिला था। जब बांग्लादेश की टीम बल्लेबाजी के लिए आई तो कई बार बारिश ने खलल डाला। बांग्लादेश को सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई करने के लिए 12.1 ओवर में 116 रन बनाने थे। हालांकि, अफगानिस्तान ने नियमित अंतराल पर विकेट लिए। तंजीद हसन (0), कप्तान नजमुल हुसैन शांतो (5) और शाकिब अल हसन (0) कुछ खास नहीं कर सके। इसके बाद राशिद खान का जलवा देखने को मिला। उन्होंने सौम्य सरकार, तौहिद हृदोय, महमूदुल्लाह और रिशाद हुसैन को पवेलियन भेजा।

AFG vs BAN Result T20 World Cup 2024 Super 8 Afghanistan vs Bangladesh Match Key Highlights Records Analysis
लिटन दास - फोटो : Bangladesh Cricket
एक छोर पर टिके रहे लिटन दास
हालांकि, लिटन दास एक छोर से टिके रहे। उन्होंने टी20 अंतरराष्ट्रीय करियर का 11वां अर्धशतक लगाया। बीच में बारिश की वजह से मैच रुका और अंपायर्स ने एक ओवर घटा दिया। डकवर्थ लुईस नियम के तहत बांग्लादेश को 19 ओवर में 114 रन का लक्ष्य मिला। 80 रन पर बांग्लादेश ने सात विकेट गंवा दिए थे। जैसे ही गुलबदीन नईब ने तंजीम हसन शाकिब को पवेलियन भेजा, मैच और रोमांचक हो गया। लिटन दास और तस्कीन अहमद क्रीज पर थे। लगा कि लिटन मैच जिता ले जाएंगे। आखिरी 12 गेंद में बांग्लादेश को 12 रन की जरूरत थी। नवीन उल हक गेंदबाजी के लिए आए और उन्होंने लगातार दो गेंद पर तस्कीन अहमद और मुस्तफिजुर रहमान को पवेलियन भेज अफगानिस्तान को जीत दिलाई और सेमीफाइनल में पहुंचाया। अफगानिस्तान की टीम किसी भी आईसीसी टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में पहली बार पहुंची है।
विज्ञापन

AFG vs BAN Result T20 World Cup 2024 Super 8 Afghanistan vs Bangladesh Match Key Highlights Records Analysis
अफगानिस्तान बनाम बांग्लादेश - फोटो : Afghanistan Cricket Board Twitter
अफगानिस्तान की पारी
अपने गेंदबाजों के अनुशासित प्रदर्शन के दम पर बांग्लादेश ने टी20 विश्व कप के बेहद महत्वपूर्ण आखिरी ग्रुप मैच में अफगानिस्तान को पांच विकेट पर 115 रन पर रोक दिया। अफगानिस्तान के  बल्लेबाजों खासकर फॉर्म में चल रही सलामी जोड़ी ने निराश किया। रहमानुल्लाह गुरबाज ने 55 गेंद में 43 रन बनाए, जबकि इब्राहिम जदरान ने 18 रन बनाने के लिए 29 गेंद खेलीं। अजमतुल्लाह ओमरजई 12 गेंद में 10 रन और गुलबदीन नईब चार रन और मोहम्मद नबी एक रन बनाकर आउट हुए। करीम जनत सात और कप्तान राशिद खान 10 गेंद में 19 रन बनाकर नाबाद रहे। बांग्लादेश के लिए रिशाद हुसैन ने चार ओवर में 26 रन देकर तीन विकेट लिए, जबकि तस्कीन अहमद ने चार ओवर में सिर्फ 12 रन देकर एक विकेट चटकाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed