फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Adil Rashid and moeen ali bowls very well against ms dhoni in odi

एमएस धोनी पर पूर्व पाकिस्तानी गेंदबाज का हमला, बोले- हमारे कारण खामोश है माही का बल्ला

Mon, 23 Jul 2018 04:19 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 23 Jul 2018 04:19 PM IST
विज्ञापन
Adil Rashid and moeen ali bowls very well against ms dhoni in odi
एमएस धोनी

इंग्लैंड के खिलाफ वन-डे सीरीज में टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी का बल्ला काफी सुस्त रहा था। अपने धीमी बल्लेबाजी के चलते धोनी इस सीरीज में की बार ट्रोल भी हुए। इसी कड़ी में पाकिस्तान के पूर्व स्पिन गेंदबाज सकलैन मुश्ताक ने भी धोनी की कमजोरियों को खूब उजागर किया है।

विज्ञापन


सकलैन मुश्ताक ने धोनी को रन बनाने से रोकने का क्रेडिट इंग्लैंड के स्पिन गेंदबाज आदिल राशिद और मोइन अली को दिया। मुश्ताक ने कहा कि अली और राशिद की गेंदों को पढ़ने में धोनी पूरी तरह फ्लॉप साबित हुए हैं।
विज्ञापन


अपने समय में पाकिस्तान के दिग्गज स्पिन गेंदबाज रह चुके मुश्ताक ने कहा, 'धोनी तेज गति से रन बनाने में काफी माहिर हैं। लेकिन इंग्लिश टीम के स्पिन गेंदबाजों ने इस खिलाड़ी को बल्ला चलाने का कोई मौका ही नहीं दिया। इसका श्रेय हमारे स्पिन गेंदबाजों को जाता है। धोनी हमारे आदिल राशिद ओर मोइन अली के सामने आक्रमक बल्लेबाजी कर ही नहीं पाए।'
विज्ञापन
विज्ञापन


आदिल राशिद की तारीफ करते हुए सक्लैन ने कहा विराट को आउट करने वाली गेंद को 'बॉल ऑफ द सेंचुरी' थी।  उन्होंने कहा, 'इस तरह की गेंदबाजी जीवन में एक गेंदबाज एक ही बार करता है।' मुश्ताक ने कहा कि स्पिन डिपार्टमेंट के प्रदर्शन से मैं काफी खुश हूं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed