{"_id":"5b55b2924f1c1b19208b64e7","slug":"adil-rashid-and-moeen-ali-bowls-very-well-against-ms-dhoni-in-odi","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमएस धोनी पर पूर्व पाकिस्तानी गेंदबाज का हमला, बोले- हमारे कारण खामोश है माही का बल्ला","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
एमएस धोनी पर पूर्व पाकिस्तानी गेंदबाज का हमला, बोले- हमारे कारण खामोश है माही का बल्ला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Mon, 23 Jul 2018 04:19 PM IST
विज्ञापन
एमएस धोनी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंग्लैंड के खिलाफ वन-डे सीरीज में टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी का बल्ला काफी सुस्त रहा था। अपने धीमी बल्लेबाजी के चलते धोनी इस सीरीज में की बार ट्रोल भी हुए। इसी कड़ी में पाकिस्तान के पूर्व स्पिन गेंदबाज सकलैन मुश्ताक ने भी धोनी की कमजोरियों को खूब उजागर किया है।
विज्ञापन
सकलैन मुश्ताक ने धोनी को रन बनाने से रोकने का क्रेडिट इंग्लैंड के स्पिन गेंदबाज आदिल राशिद और मोइन अली को दिया। मुश्ताक ने कहा कि अली और राशिद की गेंदों को पढ़ने में धोनी पूरी तरह फ्लॉप साबित हुए हैं।
विज्ञापन
अपने समय में पाकिस्तान के दिग्गज स्पिन गेंदबाज रह चुके मुश्ताक ने कहा, 'धोनी तेज गति से रन बनाने में काफी माहिर हैं। लेकिन इंग्लिश टीम के स्पिन गेंदबाजों ने इस खिलाड़ी को बल्ला चलाने का कोई मौका ही नहीं दिया। इसका श्रेय हमारे स्पिन गेंदबाजों को जाता है। धोनी हमारे आदिल राशिद ओर मोइन अली के सामने आक्रमक बल्लेबाजी कर ही नहीं पाए।'
विज्ञापन
आदिल राशिद की तारीफ करते हुए सक्लैन ने कहा विराट को आउट करने वाली गेंद को 'बॉल ऑफ द सेंचुरी' थी। उन्होंने कहा, 'इस तरह की गेंदबाजी जीवन में एक गेंदबाज एक ही बार करता है।' मुश्ताक ने कहा कि स्पिन डिपार्टमेंट के प्रदर्शन से मैं काफी खुश हूं।