फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Adelaide sees record turnout for India-Australia Test match As many as 36,225 heads dotted the stands

IND vs AUS: एडिलेड टेस्ट के पहले दिन भारी संख्या में मैच देखने मैदान पहुंचे दर्शक, 12 साल का रिकॉर्ड टूटा

Fri, 06 Dec 2024 04:35 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, एडिलेड
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, एडिलेड Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Fri, 06 Dec 2024 04:35 PM IST
सार

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के अनुसार पर्थ स्टेडियम में शुरुआती दो दिन में पर्थ में किसी भी टेस्ट मैच में उपस्थिति का नया रिकॉर्ड बना। इस दौरान पहले दिन 31,302 और दूसरे दिन 32,368 दर्शक स्टेडियम में पहुंचे।

विज्ञापन
Adelaide sees record turnout for India-Australia Test match As many as 36,225 heads dotted the stands
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया प्रधानमंत्री एकादश - फोटो : BCCI

विस्तार

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच एडिलेड ओवल मैदान पर खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के पहले दिन भारी संख्या में दर्शक मुकाबला देखने पहुचे। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने इसके आंकड़े जारी किए जिसके अनुसार, शुरुआती दिन डे-नाइट टेस्ट देखने कुल 36225 दर्शक स्टेडियम पहुंचे जो एक रिकॉर्ड है। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टेस्ट मैच देखने आने का यह नया रिकॉर्ड है। पांच मैच की सीरीज के बाकी मुकाबलों के आयोजन स्थल ब्रिसबेन, मेलबर्न और सिडनी में भी बड़ी संख्या में दर्शकों के स्टेडियम में आने की उम्मीद है।
विज्ञापन

2011-12 सीरीज के बाद सबसे ज्यादा दर्शक स्टेडियम पहुंचे 
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के अनुसार पिछला रिकॉर्ड 2011-12 की सीरीज के दौरान 35,081 दर्शकों का था जिसमें मेजबान टीम ने भारत का 4-0 से सूपड़ा साफ किया था। शुक्रवार को 53,500 दर्शकों की क्षमता वाले मैदान पर दर्शकों की भीड़ उमड़ने का अनुमान था क्योंकि पहले और दूसरे टेस्ट के बीच लंबे अंतराल के बाद भारत और ऑस्ट्रेलिया दोबारा आमने-सामने थे। यह 2020 में इसी स्थान पर 36 रन पर आउट होने के बाद ऑस्ट्रेलिया में भारत का गुलाबी गेंद का पहला टेस्ट है। पर्थ के ऑप्टस स्टेडियम में भी पहले टेस्ट के लिए प्रशंसक रिकॉर्ड संख्या में पहुंचे थे जिसे मेहमान टीम ने रिकॉर्ड 295 रन से जीतकर ऑस्ट्रेलिया की धरती पर अपनी सबसे बड़ी जीत दर्ज की।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के अनुसार पर्थ स्टेडियम में शुरुआती दो दिन में पर्थ में किसी भी टेस्ट मैच में उपस्थिति का नया रिकॉर्ड बना। इस दौरान पहले दिन 31,302 और दूसरे दिन 32,368 दर्शक स्टेडियम में पहुंचे। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने बताया कि बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी सीरीज के पहले टेस्ट के लिए कुल 96,463 दर्शक मैदान पर पहुंचे जो पर्थ में अब तक दर्ज की गई दूसरी सबसे अधिक कुल दर्शकों उपस्थिति थी।
विज्ञापन

मैच का हाल
मैच की बात करें तो टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया की पहली पारी 180 रन पर सिमट गई। नीतीश रेड्डी ने सबसे ज्यादा 42 रन बनाए, जबकि केएल राहुल ने 37 रन बनाए। ऑस्ट्रेलिया की ओर से मिचेल स्टार्क ने सबसे ज्यादा छह विकेट लिए। उनके टेस्ट करियर का यह 15वां फाइव विकेट हॉल रहा। पहली पारी में बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलिया को 24 के स्कोर पर पहला झटका लगा। जसप्रीत बुमराह ने उस्मान ख्वाजा को स्लिप में रोहित के हाथों कैच कराया। वह 35 गेंद में 13 रन बना सके। फिलहाल नाथन मैकस्वीनी और मार्नस लाबुशेन क्रीज पर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed