{"_id":"56f0e6974f1c1b9b35f14d25","slug":"adam-zampa-becomes-mom-in-his-4th-t20is","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पहले हुए लगातार नाकाम फिर की वापसी और बन गए 'हीरो'","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
पहले हुए लगातार नाकाम फिर की वापसी और बन गए 'हीरो'
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Tue, 22 Mar 2016 01:43 PM IST
विज्ञापन
एडम जंपा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्रिकेट का एक उभरता सितारा है जिसने वर्ल्ड कप से ठीक पहले अपने करियर की शुरुआत की लेकिन वो लगातार नाकाम रहा फिर गजब का खेल दिखाते हुए वापसी की और चौथे मैच में ही टीम की जीत के हीरो बन गए।
विज्ञापन
यहां बात हो रही है ऑस्ट्रेलियाई टीम के फिरकी गेंदबाज एडम जंपा की जो अपने टी-20 अंतरराष्ट्रीय करियर के शुरुआती 3 मैचों में बुरी तरह से नाकाम रहे और फिर चौथे मैच में ऐसी जोरदार गेंदबाजी की कि टीम में मौजूद कई बड़े सितारों को पीछे छोड़ते हुए मैन ऑफ द मैच का खिताब ही जीत लिया।
विज्ञापन
महीने के अंत में अपना 24वां जन्मदिन मनाने वाले जंपा को शुरुआती 3 मैचों में एक भी विकेट नहीं मिले थे। इस दौरान उन्होंने 9 ओवर में 52 रन खर्च कर दिए लेकिन एक भी सफलता उनके खाते में दर्ज नहीं हो सकी।
विज्ञापन
भारत के दौरे पर आने से पहले ऑस्ट्रेलियाई टीम ने दक्षिण अफ्रीका का दौरा किया जहां उसने 3 मैचों की टी-20 सीरीज भी खेली। सीरीज के दूसरे मैच से जंपा ने टी-20 अंतरराष्ट्रीय करियर की शुरुआत की लेकिन पहले मैच में 26 रन, दूसरे मैच में 23 रन देने के बाद भी सफलता नहीं। फिर उन्हें टी-20 वर्ल्ड कप में न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच में भी शामिल किया गया लेकिन वहां भी उन्हें सफलता नहीं मिली।
लेकिन कंगारू टीम ने खासकर कप्तान स्टीव स्मिथ ने उन पर भरोसा कायम रखा और अपने अगले मैच में बांग्लादेश (बंगलूर) के खिलाफ लाजवाब खेल दिखाया और 4 ओवर में 23 रन देकर 3 विकेट झटक लिए।
चौथे मैच में हुए कामयाब और लगाया अनोखा 'चौका'
एडम जंपा
टी-20 वर्ल्ड कप से ठीक पहले अपने टी-20 करियर की शुरुआत करने वाले एडम जंपा ऑस्ट्रेलिया टीम के ऐसे चौथे फिरकी गेंदबाज बन गए हैं जिन्होंने टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपनी गेंदबाजी की बदौलत मैन ऑफ द मैच बने।
जंपा से पहले खुद कप्तान स्टीव स्मिथ, ग्लेन मैक्सवेल और कैमरून वॉयस 3 ऐसे फिरकी गेंदबाज हैं जिन्हें टी-20 मैच में अपनी फिरकी गेंदबाजी के दम पर मैन ऑफ द मैच बने।
जंपा ने बांग्लादेश के खिलाफ 4 ओवर में 23 रन देकर 3 विकेट झटके जो इस विधा में किसी ऑस्ट्रेलियाई फिरकी गेंदबाज का चौथा सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है।
जंपा से पहले खुद कप्तान स्टीव स्मिथ, ग्लेन मैक्सवेल और कैमरून वॉयस 3 ऐसे फिरकी गेंदबाज हैं जिन्हें टी-20 मैच में अपनी फिरकी गेंदबाजी के दम पर मैन ऑफ द मैच बने।
जंपा ने बांग्लादेश के खिलाफ 4 ओवर में 23 रन देकर 3 विकेट झटके जो इस विधा में किसी ऑस्ट्रेलियाई फिरकी गेंदबाज का चौथा सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है।