फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Abhishek will tell, how many girlfriends Sreesanth?

स्पॉट फिक्सिंग: अब पता चलेगा, श्रीसंत की कितनी गर्लफ्रेंड?

Thu, 30 May 2013 01:36 AM IST
नई दिल्ली/ब्यूरो
नई दिल्ली/ब्यूरो Updated Thu, 30 May 2013 01:36 AM IST
विज्ञापन
Abhishek will tell, how many girlfriends Sreesanth?

श्रीसंत की कितनी गर्लफ्रेंड थीं, श्रीसंत के होटल तक युवतियां कैसे पहुंचती थीं, उसे स्पॉट फिक्सिंग के एवज में मिली रकम कहां-कहां खर्च होती थी, श्रीसंत ने फिक्सिंग की रकम से क्या खरीददारी की।

विज्ञापन


श्रीसंत और फिल्म अभिनेता विंदू दारा सिंह से किस मुद्दे पर मुलाकात हुई थी और क्या श्रीसंत विंदू के कहने पर फिक्सिंग कर रहा था। ये वह सवाल हैं जिन पर श्रीसंत का दोस्त अभिषेक शुक्ला पर्दा उठा सकता है।
विज्ञापन


दिल्ली पुलिस की टीम इन सवालों का जवाब जानने के लिए अभिषेक शुक्ला को मुंबई ले गई है।

विशेष पुलिस आयुक्त एसएन श्रीवास्तव ने बताया कि अभिषेक शुक्ला की निशानदेही पर श्रीसंत की चीजें बरामद करनी हैं। हालांकि वह स्पष्ट रुप से ये नहीं बता पाए कि अभिषेक शुक्ला की निशानदेही पर दिल्ली पुलिस को क्या बरामद करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने इतना जरूर कहा कि अभिषेक की निशानदेही पर श्रीसंत की फिक्सिंग की रकम बरामद करनी है।

विशेष पुलिस आयुक्त इस बात को भी गोलमोल जवाब दे गए कि आखिर श्रीसंत के कमरे में अभिषेक ने कैसे सफाई करवा दी। अगर उसने कमरे की सफाई करवा दी तो मुंबई पुलिस ने श्रीसंत के कमरे से लैपटॉप व अन्य सामान कैसे बरामद कर लिया।

उन्होंने बताया कि जब श्रीसंत को गिरफ्तार किया गया था उस समय श्रीसंत के मोबाइल से फोन कर जीजू को होटल से बाहर बुलाया गया था।

इस दौरान जीजू को श्रीसंत की गिरफ्तारी की भनक लग गई और उसने अभिषेक को श्रीसंत का कमरा साफ करने के लिए कह दिया था।

मगर विशेष पुलिस आयुक्त की ये बात गले नहीं उतर रही है कि जब जीजू को श्रीसंत के गिरफ्तार होने की भनक लग गई थी तो फिर जीजू क्यों फरार नहीं हुआ, जबकि जीजू फिक्सिंग में आरोपी था।  


श्रीसंत के साथ दक्षिण भारतीय अभिनेता था
नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने जब 15 मई की रात क्रिकेटर श्रीसंत को गिरफ्तार किया था उस समय उसके साथ दक्षिण भारत का फिल्म अभिनेता राजीव पिल्लई था।

अमर उजाला ने सबसे पहले इस बात को प्रकाशित किया था कि श्रीसंत की गिरफ्तारी के समय फिल्म अभिनेता उसके साथ था।

दिल्ली पुलिस अधिकारियों के अनुसार राजीव पिल्लई श्रीसंत की गाड़ी चला रहा था और श्रीसंत महिला दोस्त के साथ गाड़ी में पीछे बैठा हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed