फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Abhishek Sharma, Kuldeep, Smriti Mandhana nominated for ICC Player of the Month awards in respective sections

ICC: आईसीसी के महीने के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी बनने की दौड़ में तीन भारतीय, अभिषेक-कुलदीप और मंधाना का नाम शामिल

Tue, 07 Oct 2025 05:48 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Tue, 07 Oct 2025 05:48 PM IST
सार

अभिषेक और कुलदीप ने हाल ही में संपन्न हुए एशिया कप में भारत को मिली खिताबी जीत में अहम भूमिका निभाई थी। अभिषेक टूर्नामेंट में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज थे, जबकि कुलदीप ने सबसे ज्यादा विकेट लिए थे।

विज्ञापन
Abhishek Sharma, Kuldeep, Smriti Mandhana nominated for ICC Player of the Month awards in respective sections
अभिषेक, कुलदीप और मंधाना - फोटो : BCCI/ANI

विस्तार

आईसीसी के महीने के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी बनने की दौड़ में तीन भारतीय शामिल हैं। पुरुष वर्ग में अभिषेक शर्मा और कुलदीप यादव का नाम शामिल है, जबकि महिलाओं में स्मृति मंधाना नामित खिलाड़ियों में सूची में हैं। अभिषेक और कुलदीप ने हाल ही में संपन्न हुए एशिया कप में भारत को मिली खिताबी जीत में अहम भूमिका निभाई थी। अभिषेक टूर्नामेंट में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज थे, जबकि कुलदीप ने सबसे ज्यादा विकेट लिए थे। 
विज्ञापन

अभिषेक-कुलदीप ने एशिया कप में किया था प्रभावित
अभिषेक ने सात टी20 मैच में तीन अर्धशतक की मदद से 314 रन बनाए। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 200 रहा और उन्हें इस टूर्नामेंट का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया। इस 25 साल के बल्लेबाज ने पुरुष टी20 अंतरराष्ट्रीय इतिहास की सर्वाधिक रेटिंग 931 अंक (बल्लेबाजी) भी हासिल की। स्पिनर कुलदीप ने भी इस टूर्नामेंट में अपने प्रदर्शन से प्रभावित किया। उन्होंने एशिया कप में 6.27 की इकोनॉमी दर से गेंदबाजी करते हुए 17 विकेट चटकाए। एशिया कप में उन्होंने अपना अभियान यूएई के खिलाफ सात रन पर चार विकेट के साथ शुरू किया जबकि फाइनल में पाकिस्तान के खिलाफ 30 रन पर चार विकेट लेकर भारत को खिताब दिलाने में अहम भूमिका अदा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुरुषों में ब्रायन बेनेट तीसरे नामित खिलाड़ी
जिम्बाब्वे के ब्रायन बेनेट इस नामांकन को हासिल करने वाले तीसरे खिलाड़ी हैं। उन्होंने सितंबर में नौ टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 497 रन बनाए। इस दौरान उनका औसत 55.22 और स्ट्राइक रेट 165.66 का रहा। बेनेट श्रीलंका और नामीबिया के खिलाफ सीरीज के सर्वोच्च स्कोरर रहे। उन्होंने इसके बाद टी20 विश्व कप के अफ्रीका क्षेत्र के फाइनल के शुरुआती तीन मैचों में 72, 65 और 111 रन बनाए। उनकी शानदार बल्लेबाजी से जिम्बाब्वे 2026 टी20 विश्व कप के लिए क्वालिफाई करने में सफल रहा।
विज्ञापन

मंधाना ने दिखाया था दम
भारत की अनुभवी सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना को महिला वर्ग में इस खिताब के लिए नामांकित किया गया है। उन्होंने सितंबर में चार वनडे मैचों में 308 रन बनाए। इस दौरान उनका औसत 77 और स्ट्राइक रेट 135.68 रहा। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की वनडे श्रृंखला में 58, 117 और 125 रन की पारियां खेलीं। भारत इस सीरीज का पहला मैच हार गया था, लेकिन मंधाना की शतकीय पारी से टीम ने दूसरा मुकाबला जीतकर सीरीज 1-1 से बराबर की। उन्होंने इसके बाद निर्णायक मैच में भी शतक जड़ा लेकिन भारत 1-2 से सीरीज हार गया। वह इस सीरीज की सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुनी गई थीं। महिला वर्ग में मंधाना के अलावा पाकिस्तान की सिदरा अमीन और दक्षिण अफ्रीका की ताजमिन ब्रिट्स को नामांकित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed