फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Abhishek Sharma is the 4th Indian batter to get out for a duck on T20I debut against Zimbabwe

ZIM vs IND: अभिषेक शर्मा के नाम दर्ज हुआ शर्मनाक रिकॉर्ड, पदार्पण पर रियान और जुरेल भी हुए फ्लॉप, जानें

Sat, 06 Jul 2024 07:42 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हरारे
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हरारे Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Sat, 06 Jul 2024 07:42 PM IST
सार

भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने टीम में तीन नए चेहरों को शामिल किया था जिसमे अभिषेक शर्मा, रियान पराग और ध्रुव जुरेल शामिल थे, लेकिन ये तीनों ही खिलाड़ी अपने पहले मैच में फ्लॉप साबित हुए।

विज्ञापन
Abhishek Sharma is the 4th Indian batter to get out for a duck on T20I debut against Zimbabwe
अभिषेक शर्मा - फोटो : BCCI

विस्तार

जिंबाब्वे के खिलाफ टी20 अंतरराष्ट्रीय में पदार्पण करने वाले अभिषेक शर्मा के नाम एक शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हो गया है। आईपीएल 2024 में प्रभावशाली प्रदर्शन करने वाले अभिषेक जिंबाब्वे के खिलाफ खाता खोले बिना आउट हुए और भारत के लिए पहले ही मैच में प्रभावित नहीं कर सके। भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने टीम में तीन नए चेहरों को शामिल किया था जिसमे अभिषेक शर्मा, रियान पराग और ध्रुव जुरेल शामिल थे, लेकिन ये तीनों ही खिलाड़ी अपने पहले मैच में फ्लॉप साबित हुए। 
विज्ञापन

डेब्यू में शून्य पर आउट होने वाले चौथे भारतीय
जिंबाब्वे ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में नौ विकेट पर 115 रन बनाए थे। लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी और टीम ने पहले ही ओवर में अभिषेक शर्मा का विकेट गंवा दिया था। अभिषेक चार गेंद खेल खाता खोले बिना आउट हुए। अभिषेक चौथे भारतीय बल्लेबाज हैं जो टी20 अंतरराष्ट्रीय के पहले मुकाबले में शून्य पर आउट हुए। अभिषेक से पहले महेंद्र सिंह धोनी, केएल राहुल और पृथ्वी शॉ के नाम यह अनचाहा रिकॉर्ड दर्ज था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

टी20 अंतरराष्ट्रीय में शून्य पर आउट होने वाले बल्लेबाज
बल्लेबाज बनाम वर्ष
महेंद्र सिंह धोनी दक्षिण अफ्रीका 2006
केएल राहुल जिंबाब्वे 2016
पृथ्वी शॉ श्रीलंका 2021
अभिषेक शर्मा जिंबाब्वे 2024 
विज्ञापन

आईपीएल में चमका था अभिषेक का बल्ला
अभिषेक शर्मा ने ट्रेविस हेड के साथ मिलकर आईपीएल 2024 सीजन में सनराइजर्स हैदराबाद को तेज शुरुआत दिलाई थी। अभिषेक का बल्ला टूर्नामेंट में जमकर बोला था और उन्होंने मुंबई इंडियंस के खिलाफ महज 16 गेंदों पर अर्धशतक लगाया था। अभिषेक इसके साथ ही सनराइजर्स हैदराबाद के लिए सबसे कम गेंदों पर पचासा पूरा करने वाले बल्लेबाज बने थे। अभिषेक ने इसके अलावा लखनऊ सुपर जाएंट्स के खिलाफ 19 गेंदों पर अर्धशतक लगाया था। अभिषेक आईपीएल 2024 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले शीर्ष-10 बल्लेबाजों में शामिल थे। अभिषेक ने टूर्नामेंट के मौजूदा सीजन में 16 मैचों में 484 रन बनाए थे और इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 204.21 रहा था। अभिषेक ने 2024 सीजन में तीन अर्धशतक लगाए थे। 

रियान और जुरेल भी रहे असफल
अभिषेक की तरह ही रियान पराग और ध्रुव जुरेल ने टी20 अंतरराष्ट्रीय में भारत के लिए पदार्पण किया था। ध्रुव जुरेल को इस साल की शुरुआत में इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के दौरान खेल के सबसे लंबे प्रारूप में डेब्यू का मौका मिला था, लेकिन सीमित ओवरों के लिए उन्हें पहली बार भारत के लिए खेलने का मौका मिला था। रियान जहां तीन गेंदों पर दो रन बनाकर आउट हुए, जबकि जुरेल 14 गेंद खेलकर सात रन बनाकर पवेलियन लौटे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed