{"_id":"6952796783336bf1c40aa50a","slug":"abhishek-sharma-in-live-concert-of-ap-dhillon-video-goes-viral-2025-12-29","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"AP Dhillon-Abhishek Sharma: एपी ढिल्लों के कॉन्सर्ट में पहुंचे अभिषेक शर्मा, स्टेज पर मस्ती का वीडियो वायरल","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
AP Dhillon-Abhishek Sharma: एपी ढिल्लों के कॉन्सर्ट में पहुंचे अभिषेक शर्मा, स्टेज पर मस्ती का वीडियो वायरल
Mon, 29 Dec 2025 06:21 PM IST
Mayank Tripathi
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Mayank Tripathi
Updated Mon, 29 Dec 2025 06:21 PM IST
सार
AP Dhillon Music Concert: स्टार भारतीय बल्लेबाज अभिषेक शर्मा हाल ही में एपी ढिल्लों के लाइव कॉन्सर्ट में पहुंचे। इसका वीडियो उन्होंने सोशल मीडिया पर साझा किया है।
विज्ञापन
अभिषेक शर्मा-एपी ढिल्लों
- फोटो : Abhishek Sharma (instagram-videograb)
विस्तार
भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज अभिषेक शर्मा हाल ही में जाने माने सिंगर एपी ढिल्लों के लाइव कॉन्सर्ट में पहुंचे। इस दौरान उन्होंने स्टेज पर खूब मस्ती की, जिसका वीडियो सलामी बल्लेबाज ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से साझा किया। यह वीडियो खूब चर्चा में है।
विज्ञापन
एपी ढिल्लों के कॉन्सर्ट में पहुंचे अभिषेक
वीडियो में देखा जा सकता है कि एपी ढिल्लों ने भीड़ में मौजूद अभिषेक शर्मा को पहचान लिया और उन्हें स्टेज पर आमंत्रित किया। स्टेज पर आते ही ढिल्लों ने उन्हें गर्मजोशी से गले लगाया और दर्शकों से कहा, 'अपना पंजाबी मुंडा आया यार इथे।' इस अचानक हुए आत्मीय पल ने खेल और संगीत जगत के प्रशंसकों का दिल जीत लिया।

View this post on Instagram
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रशंसकों में उत्साह
स्टेज पर अभिषेक शर्मा मुस्कुराते नजर आए। जैसे ही एपी ढिल्लों ने उन्हें दर्शकों से परिचित कराया, वहां मौजूद फैंस ने तालियों और जोरदार हूटिंग के साथ उनका स्वागत किया। यह पल क्रिकेट और संगीत की दुनिया के बीच एक खूबसूरत मेल के रूप में देखा गया। मैदान पर अपने शांत स्वभाव और आक्रामक खेल के लिए जाने जाने वाले अभिषेक इस दौरान भी सहज और विनम्र दिखाई दिए। कैजुअल कपड़ों में नजर आ रहे युवा बल्लेबाज ने दर्शकों की ओर हाथ हिलाया और फिर कलाकार को पूरा मंच सौंपते हुए साइड में चले गए।