फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Abhishek Nayar says then captain Rohit Sharma wanted him to bring aggressive outlook to KL Rahul batting

Abhishek Nayar: रोहित ने नायर को दी थी अहम जिम्मेदारी, केएल राहुल की बल्लेबाजी आक्रामक बनाने का सौंपा था काम

Sat, 28 Jun 2025 10:50 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Sat, 28 Jun 2025 10:50 PM IST
सार

केएल राहुल ने इंग्लैंड दौरे पर शानदार शुरुआत की और पहले टेस्ट मैच में शतक लगाया था। भारत को लीड्स टेस्ट में हार का सामना करना पड़ा था, लेकिन राहुल ने 42 और 137 रन की पारी खेली थी।

विज्ञापन
Abhishek Nayar says then captain Rohit Sharma wanted him to bring aggressive outlook to KL Rahul batting
अभिषेक नायर - फोटो : PTI

विस्तार

भारतीय टीम के पूर्व सहायक कोच अभिषेक नायर ने बड़ा खुलासा करते हुए बताया है कि जब उन्होंने टीम में अपनी भूमिका संभाली थी तो तत्कालीन कप्तान रोहित शर्मा ने उन्हें बड़ी जिम्मेदारी सौंपी थी। नायर का कहना है कि रोहित ने उन्हें केएल राहुल की बल्लेबाजी को आक्रामक बनाने का काम सौंपा था। नायर अब भारतीय टीम का हिस्सा नहीं हैं और उन्हें ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2024-25 में हार के बाद अपना पद छोड़ना पड़ा था। 
विज्ञापन

इंग्लैंड दौरे पर जड़ा शतक 
केएल राहुल ने इंग्लैंड दौरे पर शानदार शुरुआत की और पहले टेस्ट मैच में शतक लगाया था। भारत को लीड्स टेस्ट में हार का सामना करना पड़ा था, लेकिन राहुल ने 42 और 137 रन की पारी खेली थी। राहुल ने पिछले एक साल में अच्छा प्रदर्शन दिखाया है, उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 10 पारियों में 276 रन बनाए हैं जिसमें दो अर्धशतक भी शामिल हैं। दाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने चैंपियंस ट्रॉफी में निचले क्रम में बल्लेबाजी करते हुए पांच मैच में 140 रन बनाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

नायर ने कहा, इस भूमिका को शुरू करते समय मुझे याद है कि मैंने रोहित से बात की थी और उन्होंने कहा था कि वह एक चीज चाहते हैं कि मैं केएल के साथ काम करूं और उनके खेलने के तरीके में अधिक आक्रामक दृष्टिकोण लाऊं और उनसे सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करवाऊं। रोहित को भरोसा था कि केएल चैंपियंस ट्रॉफी, विश्व कप के अलावा बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी और इंग्लैंड में टेस्ट सीरीज में अहम भूमिका निभाएगा।
विज्ञापन

नायर ने कहा कि राहुल के बदलाव की शुरुआत ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले की गई ट्रेनिंग से हुई। उन्होंने कहा, ऑस्ट्रेलिया उसके लिए महत्वपूर्ण होने वाला था क्योंकि यह लगभग वैसा ही था कि अगर वह वहां रन नहीं बना पाया तो क्या होगा क्योंकि वह टी20 टीम से बाहर था। फिर यह उसकी आखिरी सीरीज भी हो सकती थी। घंटों की बातचीत के बाद आखिरकार उसने मुझ पर भरोसा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed