{"_id":"5c73f7bcbdec2205dc402dbf","slug":"ab-devilliers-will-feature-in-twenty-20-blast-playing-for-middlesex","type":"story","status":"publish","title_hn":"एबी डीविलियर्स की होगी टी20 क्रिकेट में वापसी, इस क्लब से किया अनुबंध","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
एबी डीविलियर्स की होगी टी20 क्रिकेट में वापसी, इस क्लब से किया अनुबंध
Tue, 26 Feb 2019 08:17 AM IST
अभिषेक निगम
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: अभिषेक निगम
Updated Tue, 26 Feb 2019 08:17 AM IST
विज्ञापन
एबी डीविलियर्स
- फोटो : ipl
दक्षिण अफ्रीका के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज एबी डीविलियर्स जल्द ही क्रिकेट एक्शन में लौटेंगे। उन्होंने इंग्लिश काउंटी क्लब मिडिलसेक्स के साथ आगामी टी-20 ब्लास्ट के लिए अनुबंध किया है। मिडिलसेक्स ने सोमवार को इसकी आधिकारिक घोषणा की।
विज्ञापन
मिडिलसेक्स के प्रमुख कोच स्टुअर्ट लॉ ने डीविलियर्स के रूप में दूसरा अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी जोड़ा है। इससे पहले अफगानिस्तान के युवा स्पिनर मुजीब उर रहमान क्लब के साथ जुड़ चुके हैं। 35 वर्षीय डीविलियर्स पहले सात दौर के लिए उपलब्ध रहेंगे और टूर्नामेंट के बाद के चरण में खेलने का फैसला वह स्थिति को देखते हुए लेंगे।
विज्ञापन
बता दें कि डीविलियर्स ट्वेंटी20 ब्लास्ट के प्रत्येक टूर्नामेंट में खेलते आए हैं। उन्होंने कहा, 'मैं शुरू से ही काउंटी क्रिकेट में खेलना चाहता था और अब मिडिलसेक्स से जुड़ने को लेकर उत्साहित हूं। लॉर्ड्स में खेलना हमेशा सम्मान की बात होती है।'
विज्ञापन