फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Ab de Villiers Retires There was mourning on social media as soon as de Villiers retired form all format cricket Virat Kohli said this hurts my heart

Ab de Villiers Retires: डीविलियर्स के संन्यास लेते ही सोशल मीडिया पर छा गया मातम, विराट बोले- यार दिल तोड़ दिया

Fri, 19 Nov 2021 04:01 PM IST
ओम. प्रकाश स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ओम. प्रकाश Updated Fri, 19 Nov 2021 04:01 PM IST
सार

दक्षिण अफ्रीका के पूर्व क्रिकेटर और शानदार बल्लेबाज रहे एबी डीविलियर्स ने क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से रिटायरमेंट का एलान कर दिया। उनके संन्यास लेने के बाद दुनिया भर के क्रिकेट फैंस ने हैरानी जताई। आईपीएल में डीविलियर्स लंबे समय तक विराट कोहली की कप्तानी में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए खेले। 

विज्ञापन
Ab de Villiers Retires There was mourning on social media as soon as de Villiers retired form all format cricket Virat Kohli said this hurts my heart
एबी डीविलियर्स और विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान और धाकड़ बल्लेबाज एबी डीविलियर्स ने क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास की घोषणा कर दी। साल 2018 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह चुके डिवीलियर्स ने आईपीएल 2021 में अपना आखिरी मैच रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए खेला था। क्रिकेट के सभी प्रारूपों से उनके संन्यास लेने के बाद सोशल मीडिया पर मातम छा गया। क्रिकेट फैंस उन्हें हमेशा क्रिकेट मैदान पर मिस करेंगे। एबी डीविलियर्स का शुमार दुनिया के सबसे आक्रामक बल्लेबाजों में किया जाता था। उन्होंने अपनी खतरनाक बल्लेबाजी के जरिए अलग पहचान बनाई। डीविलियर्स के अंदर मैदान के चारों तरफ स्ट्रोक लगाने की अद्भुत क्षमता थी। इसीलिए वह मिस्टर 360 के नाम से जाने जाते थे। आरसीबी के कप्तान रहे विराट कोहली भी उनके संन्यास पर आवाक रह गए। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि डीविलियर्स के इस फैसले से दिल पर चोट लगी है। 

विज्ञापन


विराट ने बताया सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर

एबी डीविलियर्स के क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद विराट कोहली ने खेद प्रकट किया। उन्होंने ट्वीट कर लिखा, वह हमारे समय के सबसे अच्छे खिलाड़ी और प्रेरणादायक इनसान हैं जिनसे मैं मिला हूं, मेरे भाई आपने जो आरसीबी को दिया उस आपको बहुत गर्व हो सकता, हमारा संबंध खेल के परे है और रहेगा। 
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन


कोहली बोले- दिल तोड़ दिया

एक अऩ्य ट्वीट में विराट कोहली ने लिखा, आपके इस फैसले ने मेरे दिल को चोट पहुंचाई है, लेकिन  मुझे पता है कि आपने हमेशा की तरह अपने और अपने परिवार के लिए सबसे अच्छा निर्णय लिया है। विराट ने इसके अलावा टूटे हुए दिल की इमोजी लगाई उन्होंने लिखा आई लव यू एबी डीविलियर्स। 


दुनिया भर के क्रिकेट फैंस ने याद किया

एबी डीविलियर्स के संन्यास लेने के बाद दुनिया भर के क्रिकेट फैंस उन्हें याद कर रहे हैं। उनके रिटायरमेंट का एलान करते ही सोशल मीडिया खासकर ट्विटर पर उन्हें शुभकामाएं देने वालों का तांता लग गया। एक वक्त ऐसा भी आया जब ट्विटर पर डीविलिर्स टॉप ट्रेंड में थे। दुनिया भर की उन सभी क्रिकेट फैंचाइजी ने डिवीलियर्स को धन्यवाद दिया जिनके लिए वह खेले थे। कुछ क्रिकेट फैंस ने कहा कि अभी रुक जाओ यह आपके संन्यास लेने का वक्त नहीं है। 

आईपीएल में यह करिश्मा करने वाले पहले खिलाड़ी

इंडियन प्रीमियर लीग के इतिहास में एबी डीविलियर्स इकलौते बल्लेबाज हैं जिन्होंने एक आईपीएल टीम के लिए 50 या उससे ज्यादा रन 200 या उससे अधिक स्ट्राइक रेट के साथ बनाए हैं। उन्होंने यह करिश्मा रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए किया। आरसीबी के लिए डीविलियर्स ने 13 बार 50 या उससे ज्यादा रन 200 या उससे अधिक स्ट्राइक रेट के साथ बनाए। इसके अलावा उन्होंने आईपीएल में 10  बार एक टीम के लिए 200 से अधिक स्ट्राइक रेट के साथ रन बनाने वाले पहले खिलाड़ी रहे। आईपीएल इतिहास में सबसे बड़ी साझेदारी एबी डीविलयर्स और विराट कोहली के नाम दर्ज है। इन दोनों बल्लेबाजों ने गुजराज लॉयंस के खिलाफ 229 रनों की साझेदारी की थी। इससे अलावा मुंबई इंडियंस के खिलाफ उन्हें विराट के साथ मिलकर 215 रन जोड़े थे। 


केकेआर के खिलाफ खेला था आखिरी आईपीएल मैच

एबी डीविलियर्स ने 11 अक्टबर 2021 को अपने आईपीएल करियर का अंतिम मैच कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ खेला था। शारजाह में खेले गए एलिमिनेटर मुकाबले में उन्होंने 11 रन बनाए थे। इस मैच में केकेआर ने आरसीबी को 4 विकेट से हराया था। 


डिवीलियर्स का आईपीएल करियर

वैसे आईपीएल में एबी डीविलियर्स दिल्ली डेयरडेविल्स (अब दिल्ली कैपिटल्स) के लिए भी खेले। लेकिन इंडियन प्रीमियर लीग में वह सबसे ज्यादा रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए खेले। आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले वह पांचवें बल्लेबाज हैं। उन्होंने 184 आईपीएल मैचों की 170 पारियों में 40 बार नॉट आउट रहते हुए 5162 रन बनाए। आईपीएल में उनके नाम तीन शतक और 40 अर्धशतक है। इस दौरान उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 133 रन नाबाद रहा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed