फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   AB de villiers celebrating his 36th Birthday Virat Kohli, KL Rahul along with others extend wishes

36 साल के हुए 'मिस्टर 360', डीविलियर्स के जन्मदिन पर विराट से लेकर राहुल ने यूं दी बधाई

Mon, 17 Feb 2020 01:54 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rajeev Rai Updated Mon, 17 Feb 2020 01:54 PM IST
सार

  • एबी डीविलियर्स अपना 36वां जन्मदिन मना रहे हैं
  • अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से 2018 में ले चुके हैं संन्यास
  • टी-20 वर्ल्ड कप में वापसी की चर्चाएं जोरों पर 

विज्ञापन
AB de villiers celebrating his 36th Birthday Virat Kohli, KL Rahul along with others extend wishes
एबी डीविलियर्स और विराट कोहली

विस्तार

दक्षिण अफ्रीका के दिग्गज क्रिकेटर एबी डीविलियर्स सोमवार को 36 साल के हो गए। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कई विश्व रिकॉर्ड अपना नाम कर चुके एबी के जन्मदिन पर दुनियाभर के क्रिकेट प्रेमियों ने उन्हें बधाइयां दी। साल 2018 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह चुके डीविलियर्स ने तकरीबन 14 साल तक दक्षिण अफ्रीका के लिए क्रिकेट खेला और इस दौरान बीस हजार से अधिक रन बनाए और फील्डिंग से लेकर विकेटकीपिंग में भी कई रिकॉर्ड बनाए।

विज्ञापन


हालांकि उनके टी-20 वर्ल्ड कप में वापसी के संकेत कोच मार्क बाउचर ने दिए हैं और यह उम्मीद की जा रही है कि वे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में फिर से वापसी कर सकते हैं। डीविलियर्स के जन्मदिन पर उनके पुराने साथी और कई खिलाड़ियों ने भी उन्हें सोशल मीडिया पर बधाई और शुभकामना संदेश भेजे।

विज्ञापन

आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की तरफ से खेलने वाले डीविलियर्स को उनके कप्तान और खास दोस्त विराट ने जन्मदिन की बधाई दी और जल्दी मिलने की बात की।
 


 

वहीं आरसीबी से खेल चुके और मौजूदा समय में किंग्स XI पंजाब के कप्तान केएल राहुल ने उन्हें महान बताते हुए बधाई दी और आईपीएल में मिलने के लिए कहा।

 
 
विज्ञापन

टीम इंडिया के क्रिकेटर सुरेश रैना ने भी जल्दी मिलने की इच्छा के साथ एबी को भाई बोलते हुए बधाई दी।

 
 

वहीं आईसीसी ने भी ट्वीट के जरिए डीविलियर्स के आंकड़ों को दर्शाते हुए जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। 
 

डीविलियर्स की आईपीएल टीम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने भी उन्हें शुभकामनाएं और बधाई दी

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed