फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   aaron finch named Australia s news T20 captain.

बैली ने छोड़ी कप्तानी, ऑस्ट्रेलियाई T20 टीम को मिला नया कप्तान

Mon, 08 Sep 2014 03:50 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Mon, 08 Sep 2014 03:50 PM IST
विज्ञापन
aaron finch named Australia s news T20 captain.
जॉर्ज बैली के कप्तानी पद छोड़ने के 24 घंटे के अंदर ही ऑस्ट्रेलियाई टी-20 टीम को नया कप्तान मिल गया।
विज्ञापन


क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (सीए) ने बल्लेबाज ऐरोन फिंच को टी-20 टीम की कमान सौंपी है। टी-20 टीम के कप्तान बनने वाले फिंच ऑस्ट्रेलिया के सातवें क्रिकेटर हैं। बतौर कप्तान वह 5 अक्टूबर को दुबई में पाकिस्तान के खिलाफ टी-20 मैच में उतरेंगे।

धाकड़ बल्लेबाज फिंच के पास ऑस्ट्रेलियाई टी-20 टूर्नामेंट बिग-बैश में मेलबर्न रेनग्रेड्स के लिए पिछले दो सत्र में कप्तानी करने का अनुभव है। साथ ही वह आईपीएल में पुणे वॉरियर्स के लिए भी कुछ मैचों में कप्तानी कर चुके हैं।
विज्ञापन


ट्वंटी-20 क्रिकेट के नंबर वन बल्लेबाज फिंच ने पिछले साल इंग्लैंड लायंस के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया-ए टीम की अगुवाई की थी, जिसमें उन्होंने शानदार प्रदर्शन कर चयनकर्ताओं को काफी प्रभावित किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


राष्ट्रीय चयनकर्ता ने कहा, "जब जॉर्ज बैली ने हमें यह संकेत दिया कि वह कप्तानी पद छोड़ना चाहते हैं तो हमने सोचा कि उनकी जगह के उपयुक्त व्यक्ति ऐरोन ही हैं। हमें उम्मीद है कि वह अपने नेतृत्व में टीम को ऊंचाइयों तक ले जाएंगे।"

टेस्ट क्रिकेट पर ध्यान लगाने के लिए छोड़ा टी-20

aaron finch named Australia s news T20 captain.
इससे पहले ऑस्ट्रेलियाई टी-20 के कप्तान जॉर्ज बैली ने टेस्ट टीम में जगह बनाने के वास्‍ते प्रथम श्रेणी क्रिकेट में ज्यादा ध्यान लगाने के लिए पद छोड़ने का ऐलान किया। बैली का लक्ष्य अगले साल होने वाले वर्ल्ड कप में बेहतर प्रदर्शन और टेस्ट टीम में शामिल होना है।

बैली ने पहले ही बता दिया था कि वह यूएई में होने वाले पाकिस्तान के खिलाफ टी-20 मैच और उसके बाद दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ घरेलू टी-20 मैच में उपलब्‍ध नहीं रहेंगे। हालांकि उन्होंने यह साफ किया कि वह इस प्रारूप से संन्यास नहीं ले रहे हैं।

32 साल के बल्‍लेबाज बैली इस पद पर लगभग ढाई साल रहे। उन्होंने देश के लिए 28 टी-20 मैच खेले हैं, जिसमें 26.11 की औसत से 470 रन बनाए। टी-20 के अलावा वह वनडे में भी कंगारू टीम के अहम सदस्य हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed