{"_id":"ff893891e04088aca818ac2d862f4afe","slug":"aaron-finch-named-australia-s-news-t20-captain-hindi-news-sv","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बैली ने छोड़ी कप्तानी, ऑस्ट्रेलियाई T20 टीम को मिला नया कप्तान","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
बैली ने छोड़ी कप्तानी, ऑस्ट्रेलियाई T20 टीम को मिला नया कप्तान
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Mon, 08 Sep 2014 03:50 PM IST
विज्ञापन
जॉर्ज बैली के कप्तानी पद छोड़ने के 24 घंटे के अंदर ही ऑस्ट्रेलियाई टी-20 टीम को नया कप्तान मिल गया।
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (सीए) ने बल्लेबाज ऐरोन फिंच को टी-20 टीम की कमान सौंपी है। टी-20 टीम के कप्तान बनने वाले फिंच ऑस्ट्रेलिया के सातवें क्रिकेटर हैं। बतौर कप्तान वह 5 अक्टूबर को दुबई में पाकिस्तान के खिलाफ टी-20 मैच में उतरेंगे।
धाकड़ बल्लेबाज फिंच के पास ऑस्ट्रेलियाई टी-20 टूर्नामेंट बिग-बैश में मेलबर्न रेनग्रेड्स के लिए पिछले दो सत्र में कप्तानी करने का अनुभव है। साथ ही वह आईपीएल में पुणे वॉरियर्स के लिए भी कुछ मैचों में कप्तानी कर चुके हैं।
ट्वंटी-20 क्रिकेट के नंबर वन बल्लेबाज फिंच ने पिछले साल इंग्लैंड लायंस के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया-ए टीम की अगुवाई की थी, जिसमें उन्होंने शानदार प्रदर्शन कर चयनकर्ताओं को काफी प्रभावित किया था।
विज्ञापन
राष्ट्रीय चयनकर्ता ने कहा, "जब जॉर्ज बैली ने हमें यह संकेत दिया कि वह कप्तानी पद छोड़ना चाहते हैं तो हमने सोचा कि उनकी जगह के उपयुक्त व्यक्ति ऐरोन ही हैं। हमें उम्मीद है कि वह अपने नेतृत्व में टीम को ऊंचाइयों तक ले जाएंगे।"

टेस्ट क्रिकेट पर ध्यान लगाने के लिए छोड़ा टी-20
इससे पहले ऑस्ट्रेलियाई टी-20 के कप्तान जॉर्ज बैली ने टेस्ट टीम में जगह बनाने के वास्ते प्रथम श्रेणी क्रिकेट में ज्यादा ध्यान लगाने के लिए पद छोड़ने का ऐलान किया। बैली का लक्ष्य अगले साल होने वाले वर्ल्ड कप में बेहतर प्रदर्शन और टेस्ट टीम में शामिल होना है।
बैली ने पहले ही बता दिया था कि वह यूएई में होने वाले पाकिस्तान के खिलाफ टी-20 मैच और उसके बाद दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ घरेलू टी-20 मैच में उपलब्ध नहीं रहेंगे। हालांकि उन्होंने यह साफ किया कि वह इस प्रारूप से संन्यास नहीं ले रहे हैं।
32 साल के बल्लेबाज बैली इस पद पर लगभग ढाई साल रहे। उन्होंने देश के लिए 28 टी-20 मैच खेले हैं, जिसमें 26.11 की औसत से 470 रन बनाए। टी-20 के अलावा वह वनडे में भी कंगारू टीम के अहम सदस्य हैं।