{"_id":"a7a97574a59d6e3911902fa6061d6926","slug":"aaron-finch-is-in-hospitalize-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एरोन फिंच की छाती में लगी बाउंसर, हालत गंभीर","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
एरोन फिंच की छाती में लगी बाउंसर, हालत गंभीर
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Tue, 23 Jun 2015 06:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व ऑस्ट्रेलियाई किकेटर फ्लिप ह्यूज की मौत के बाद बाउंसर कई दफे क्रिकेटरों को चोटिल और मार चुकी है। इस बार ऑस्ट्रेलियाई टीम के सलामी बल्लेबाज एरोन फिंच बाउंसर की चपेट में आए है।
विज्ञापन
एरोन फिंच इस वक्त ऑस्ट्रेलिया में काउंटी क्रिकेट में व्यस्त हैं। बाउसंर लगने की घटना सोमवार की है। बर्मिंघम में चल रहे योर्कशिर और वोर्सीटेरशिर के बीच चल रहे मैच के दौरान बाउंसर उनकी छाती में लगी। जिससे वह गंभीर रुप से घायल हो गए।
विज्ञापन
वह 19 रन के स्कोर पर क्रीज पर बल्लेबाजी कर रहे थे। तेज गेंदबाज क्रिस रसैल की गेंद को पुल शॉट मारने के चक्कर में गेंद उनके बल्ले के बजाय छाती में टकरा गई और वह जमीन पर गिर गए।
विज्ञापन
फिंच के जमीन पर गिरते ही माहौल में अफरा-तफरी मच गई। 28 साल के ओपनर बल्लेबाज फिंच को तुरंत आनन-फानन में अस्पताल भेजा गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक अस्पताल ले जाते वक्त उनके मुंह से खून निकल रहा था। फिंच के अस्पताल में भर्ती होने के साथ ही उनकी टीम प्रबंधन ने कहा कि फिंच टूर्नामेंट में आगे के मैच नहीं खेल पाएंगे। फिलहाल फिंच अस्तपाल में ही भर्ती है।