फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Aakash Chopra said India might not need Yashasvi Jaiswal in Champions Trophy 2025

Champions Trophy: 'चैंपियंस ट्रॉफी में भारत को नहीं होगी यशस्वी जायसवाल की जरूरत', आकाश चोपड़ा का बड़ा बयान

Tue, 11 Feb 2025 02:43 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mayank Tripathi Updated Tue, 11 Feb 2025 02:43 PM IST
सार

बाएं हाथ के बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने हाल ही में भारत के लिए वनडे क्रिकेट में डेब्यू किया था। उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ खेली जा रही तीन मैचों की वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में डेब्यू किया और 15 रन बनाए। हालांकि, दूसरे मैच में विराट कोहली की वापसी के बाद उन्हें बाहर का रास्ता दिखा दिया गया।

विज्ञापन
Aakash Chopra said India might not need Yashasvi Jaiswal in Champions Trophy 2025
यशस्वी जायसवाल - फोटो : BCCI

विस्तार

चैंपियंस ट्रॉफी की शुरुआत में अब ज्यादा वक्त नहीं बचा है। 19 फरवरी से टूर्नामेंट का आगाज होगा,  भारत अपने सभी मैच दुबई में खेलेगा। आगामी टूर्नामेंट से पहले पूर्व बल्लेबाज और मशहूर कमेंटटेटर आकाश चोपड़ा ने यशस्वी जायसवाल को लेकर बड़ा बयान दिया है। उनका मानना है कि भारतीय टीम को चैंपियंस ट्रॉफी में यशस्वी की कोई जरूरत नहीं होगी, वह अंतिम 15 में जगह बनाने में विफल हो सकते हैं। 
विज्ञापन

इंग्लैंड के खिलाफ यशस्वी ने किया वनडे डेब्यू
बाएं हाथ के बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने हाल ही में भारत के लिए वनडे क्रिकेट में डेब्यू किया था। उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ खेली जा रही तीन मैचों की वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में डेब्यू किया और 15 रन बनाए। हालांकि, दूसरे मैच में विराट कोहली की वापसी के बाद उन्हें बाहर का रास्ता दिखा दिया गया और रोहित शर्मा के साथ शुभमन गिल को ओपनिंग का मौका मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

आकाश चोपड़ा का बयान
आकाश चोपड़ा का मानना है कि भारत का बल्लेबाजी क्रम स्थिर है, इसमें किसी तरह के कोई बदलाव की आवश्यकता नहीं है। पूर्व खिलाड़ी ने अपने यूट्यूब चैनल पर बात करते हुए कहा- 'बल्लेबाजी क्रम तय लग रहा है। रोहित ने रन बनाना शुरू कर दिया है। शुभमन गिल हमारे उपकप्तान हैं और वे अच्छी फॉर्म में हैं। विराट कोहली अंततः फॉर्म में लौट आएंगे। भगवान न करे अगर वे नहीं भी लौटे तो भी भारत उन्हें बाहर नहीं करेगा। श्रेयस अय्यर नंबर चार पर हैं। नंबर पांच पर चाहे केएल राहुल हों, ऋषभ पंत हों या अक्षर पटेल स्लॉट तय है। राहुल और पंत में से किसी एक को बाहर रखना होगा। और फिर आपके पास एक अतिरिक्त बल्लेबाज होगा।'

चोपड़ा ने आगे कहा- 'आपको यशस्वी जायसवाल की जरूरत नहीं होगी। यह एक संभावना है। आप बल्लेबाजी क्रम में बाएं-दाएं, बाएं-दाएं संयोजन बनाए रखना चाहते थे। अब आप ऐसा नहीं कर पाएंगे। आपने कोशिश की लेकिन इसका उल्टा असर हुआ।'
विज्ञापन

बुमराह की गैरमौजूदगी में सिराज को मिल सकता है मौका
इस दौरान चोपड़ा ने जसप्रीत बुमराह की फिटनेस पर भी बात की। उन्होंने बताया कि अगर फिटनेस में कमी के कारण तेज गेंदबाज प्लेइंग 11 में जगह बनाने में नाकाम रहते हैं तो मोहम्मद सिराज उनकी जगह ले सकते हैं। उल्लेखनीय है कि तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज को चैंपियंस ट्रॉफी के लिए चुने गए भारतीय स्क्वॉड में शामिल नहीं किया गया है। वह इंग्लैंड के खिलाफ जारी वनडे सीरीज में भी खेलते नहीं दिख रहे हैं। 

चोपड़ा ने कहा- 'आप यशस्वी को नहीं खिला सकते। इसलिए अगर आप उसे नहीं खिला सकते, तो उसे चैंपियंस ट्रॉफी में क्यों ले जाना? मुझे लगता है कि मोहम्मद सिराज के खेलने की संभावना यशस्वी जायसवाल से ज्यादा है। मुझे मोहम्मद सिराज को शामिल किए जाने की प्रबल संभावना दिखती है, खासकर अगर आपको पाकिस्तान के खिलाफ गेंदबाजी आक्रमण में अनुभव की जरूरत महसूस होती है। आप शायद तीन तेज गेंदबाजों के साथ उतरना चाहें- सिराज आ सकते हैं। फिर यशस्वी को जगह बनानी पड़ सकती है।'
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed