मुंबई में क्रिकेटर की चाकू मारकर हत्या, हिरासत में महिला मित्र
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुंबई के भांडुप इलाके में बीती रात राकेश पवार नाम के एक क्रिकेटर की हत्या कर दी गई। रात 12 बजे के करीब राकेश पर तीन अज्ञात लोगों ने धारदार हथियार से हमला कर दिया। इस जानलेवा हमले में राकेश की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि हमले के समय राकेश पवार अपनी महिला दोस्त के साथ बाइक पर कहीं जा रहा था।
Maharashtra: A local cricketer Rakesh Panwar was stabbed to death by three unknown assailants in Bhandup, Mumbai, last night. Police investigation underway. pic.twitter.com/8C1aoCKgLb
— ANI (@ANI) June 7, 2019विज्ञापन
राकेश की हत्या के पीछे उनकी महिला दोस्त की भूमिका भी संदेह के घेरे में है। पुलिस ने महिला दोस्त को हिरासत में लिया है, जबकि हत्यारे घटना के बाद से फरार है।
जब राकेश पर जानलेवा हमला हुआ, तब वह भांडुप में महावीर पेट्रोल पंप पर भुगतान करने गए थे। राकेश पवार पेशे से क्रिकेटर थे और जिला स्तर पर सालों से क्रिकेट खेलते थे। साथ ही बच्चों को क्रिकेट की कोचिंग भी देते थे।
इस घटना के बाद भांडुप पुलिस तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और राकेश को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने राकेश की महिला दोस्त को भी पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है, वहीं हमलावरों की तलाश की जा रही है। हालांकि पुलिस अभी इस मामले पर आधिकारिक तौर पर कोई बयान देने से बच रही है।
बताया जा रहा है कि हिरासत में ली गई महिला के साथ राकेश के प्रेम संबध थे, हालांकि राकेश शादीशुदा थे और उनके दो बच्चे भी हैं। फिलहाल अज्ञात हमलावरों के खिलाफ पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है और उनकी तलाश कर रही है।