{"_id":"47e0a26410597443aad388fad8fc999f","slug":"a-catch-worth-53-lakh-rupees","type":"story","status":"publish","title_hn":"लग गई लॉटरी, एक कैच करने पर मिले 53 लाख रुपए!","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
लग गई लॉटरी, एक कैच करने पर मिले 53 लाख रुपए!
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Thu, 09 Jan 2014 12:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कभी आपने सुना है कि दर्शकदीर्घा में बैठा एक दर्शक कैच करने पर लाखों रुपए का इनाम जीत सकता है। लेकिन ऐसा हुआ है और एक दर्शक कैच लपकते ही लाखों रुपए का मालिक बन गया।
विज्ञापन
हैमिल्टन में खेले गए न्यूजीलैंड और वेस्ट इंडीज के बीच वनडे सीरीज के पांचवें और अंतिम मुकाबले में एक दर्शक को कैच करने पर एक लाख न्यूजीलैंड डॉलर (83 हजार डॉलर यानी लगभग 53 लाख रुपए) इनाम के रूप में जीत लिया।
विज्ञापन
वनडे सीरीज में एक स्पॉन्सरशिप प्रमोशन के तहत एक स्कीम चलाई गई थी कि मैच देख रहे किसी भी दर्शक ने सीमारेखा के पार गई गेंद को अगर एक हाथ से कैच लपक लिया तो उसे लाखों रुपए इनाम के रूप में मिलेंगे।
विज्ञापन
देखें- साल के पहले दिन सगाई करने वाली कैरोलिन की देखें अदाएं
हालांकि शर्त यह थी कि इस दौरान दर्शक को नारंगी रंग की स्पेशल टी-शर्ट पहननी होगी।
लेकिन माइकल मोर्टन अंतिम मैच में यह पुरस्कार जीतने में सफल रहे। विंडीज टीम की पारी के दौरान छठें ओवर की तीसरी गेंद पर कीरोन पॉवेल ने मिडविकेट की ओर छक्का जड़ दिया तो स्टेडियम में मौजूद मोर्टन ने इसे आसानी से लपक लिया।
और इस शानदार कैच के साथ ही माइकल मोर्टन ने 53 लाख रुपए का पुरस्कार जीत लिया।
महज एक कैच से इतनी बड़ी राशि जीतने के बाद मोर्टन ने कहा कि यह उनके लिए अविश्वसनीय है। मैं अपने पिता के साथ बगल में बैठा था। गेंद के आते ही वह तेजी से वहां से हट गए और जंप करते हुए मैंने गेंद को लपक लिया।
वेस्टइंडीज ने 203 रन से जीता मैच
हैमिल्टन में खेले गए पांचवें वनडे में कर्क एडवर्ड्स (नाबाद 123) और ड्वेन ब्रावो (106) रन की शानदार शतकीय पारियों की बदौलत वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड को 203 रनों के भारी अंतर से पराजित कर सीरीज को 2-2 से ड्रॉ करा दिया।
देखें- महिलाओं की ऐसी फाइट, जहां खून तक निकल गया
मेजबान न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। पहले बल्लेबाजी का न्योता मिलने के बाद विंडीज टीम ने 50 ओवर में चार विकेट खोकर 363 रन बनाए। जवाब में मेजबान टीम महज 29.5 ओवर में 160 रनों पर ही ढेर हो गई।
ड्वेन ब्रावो को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। उन्होंने अपनी शतकीय पारी में 81 गेंदों में 12 शानदार चौकों और तीन छक्के भी लगाए। इसके अलावा एडवर्ड्स ने 108 गेंदों में 12 चौके और चार चौके लगाकर नाबाद 123 रन बनाए। गेंदबाजों में वेस्टइंडीज के निकिता मिलर ने 45 रन पर सर्वाधिक चार विकेट झटके।