{"_id":"59c0fae64f1c1b9c688b552f","slug":"a-biopic-on-women-s-cricketer-jhulan-goswami-announced","type":"story","status":"publish","title_hn":"धोनी-सचिन के बाद पर्दे पर दिखेगी इस क्रिकेटर की कहानी ","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
धोनी-सचिन के बाद पर्दे पर दिखेगी इस क्रिकेटर की कहानी
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान
Updated Tue, 19 Sep 2017 04:39 PM IST
विज्ञापन
भारतीय महिला क्रिकेट टीम
- फोटो : icc
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सचिन तेंदुलकर और महेन्द्र सिंह धोनी के जीवन पर फिल्मों से प्रेरित होकर महिला क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली गेंदबाज झूलन गोस्वामी के जीवन पर फिल्म बनाने की तैयारी हो रही है। फिल्म के नाम की घोषणा हो भी गई है, फिल्म का शीर्षक ‘चाकदह एक्सप्रेस’ रख गया है। फिल्म में झूलन के होमटाउन नादिया से लॉर्ड्स में खेले गए साल 2017 महिला विश्व कप फाइनल तक की कहानी होगी। भारतीय टीम मेजबान इंग्लैंड से बेहद करीबी अंतर से हार कर विश्वचैंपियन बनने से चूक गई।
हिन्दी में बनने वाली इस फिल्म का निर्देशन सुशांत दास करेंगे। इससे पहले एक बंगाली फिल्म का निर्देशन कर चुके सुशांत ने कहा कि वह जल्द ही फिल्म की पटकथा लिखना शुरू करेंगे। उन्होंने कहा, ‘‘ फिल्म की शूटिंग चाकदह से लॉड्र्स तक की जाएगी जिसमें झूलन के किरदार को पर्दे पर उतारने के लिये हमने बॉलीवुड की कुछ लंबी कद की अभिनेत्रियों से बात की है।’’ सुशांत ने कहा, ‘‘ फिलहाल मैं किसी अभिनेत्री का नाम नहीं बता सकता क्योंकि अभी करार पर हस्ताक्षर होना बाकी है लेकिन बॉलीवुड के बड़े नामों के साथ हमारी चर्चा जारी है।’’ उन्होंने उम्मीद जतायी कि इस फिल्म से कई युवाओं को प्रेरणा मिलेगी।
सुशांत ने आगे कहा, ‘‘हमने सचिन और धोनी के जीवन पर बनीं फिल्मों को देखा है लेकिन किसी महिला क्रिकेटर पर बनने वाली यह पहली फिल्म होगी। हम फिल्म की शूटिंग हर उस जगह करेंगे जहां झूलन ने क्रिकेट खेला है।’’