फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

डे-नाइट टेस्ट में अश्विन के दो बड़े कीर्तिमान, छूआ 400 और 600 विकेट का ऐतिहासिक आंकड़ा

Thu, 25 Feb 2021 09:42 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद Published by: मुकेश कुमार झा Updated Thu, 25 Feb 2021 09:42 PM IST
विज्ञापन
600th international wicket for Ravichandran Ashwin, fourth Indian bowler to achieve this milestone
रवि अश्विन - फोटो : ट्विटर @ICC

भारत के अनुभवी स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने गुरुवार को इतिहास रच दिया। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपने 600 विकेट पूरे कर लिए। इसी के साथ वह ऐसा करने वाले चौथे भारतीय गेंदबाज बन गए हैं। अश्विन ने डे-नाइट टेस्ट मैच में दो बड़े कीर्तिमान बनाए। इस अनुभवी गेंदबाज ने कुछ ही घंटों में 400 और 600 विकेट का ऐतिहासिक आंकड़ा छूआ। 

600th international wicket for Ravichandran Ashwin, fourth Indian bowler to achieve this milestone
रवि अश्विन - फोटो : पीटीआई

अश्विन ने 17.2 ओवर में स्टोक्स को अपना 600वां अंतरराष्ट्रीय शिकार बनाया। इसके कुछ ही देर बाद 23.2 ओवर में आर्चर को आउट कर टेस्ट क्रिकेट में अपने 400 विकेट पूरे किए। अश्विन ने पहली पारी में 16 ओवर में 26 रन देकर 3 विकेट लिए थे।

600th international wicket for Ravichandran Ashwin, fourth Indian bowler to achieve this milestone
रवि अश्विन

इसी दौरान अश्विन ने अपने अंतरराष्ट्रीय विकेटों की संख्या को 599 तक पहुंचा दिया था, उन्होंने जैसे ही पहली पारी में दूसरा विकेट लिया वो जहीर खान को पछाड़कर भारत के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले चौथे खिलाड़ी बन गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
600th international wicket for Ravichandran Ashwin, fourth Indian bowler to achieve this milestone

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले भारतीय

  • 953: अनिल कुंबले
  • 707: हरभजन सिंह
  • 687: कपिल देव
  • 602* रविचंद्रन अश्विन
विज्ञापन
600th international wicket for Ravichandran Ashwin, fourth Indian bowler to achieve this milestone
रविचंद्रन अश्विन

टेस्ट क्रिकेट में अश्विन के 400 विकेट पूरे 

अश्विन डे-नाइट टेस्ट की दूसरी पारी में जोफ्रा आर्चर को आउट करते ही टेस्ट क्रिकेट में अपने 400 विकेट पूरे कर लिए। इसी के साथ वह सबसे तेज 400 विकेट लेने वाले भारतीय और दुनिया के  दूसरे गेंदबाज बन गए हैं। उन्होंने 77 मैचों में यह कमाल किया है। टेस्ट क्रिकेट में 400 विकेट लेने का कमाल करने वाले अश्विन भारत के चौथे गेंदबाज गए। उनसे पहले कुंबले (619), कपिल देव (434) और हरभजन सिंह (417) ये उपलब्धि हासिल कर चुके हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed