फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   5th ODI LIVE: india vs new zealand

कीवी टीम ने तोड़ा धोनी का घमंड, 4-0 से धोया

Fri, 31 Jan 2014 03:27 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Fri, 31 Jan 2014 03:27 PM IST
विज्ञापन
5th ODI LIVE:  india vs new zealand

वेलिंग्टन में खेले गए पांचवें वनडे मुकाबले में भी न्यूजीलैंड ने टीम इंडिया को आसानी से हरा दिया। भारत को पांच मैचों की सीरीज में 0-4 से हार का सामना करना पड़ा है।

विज्ञापन


भारत की पूरी टीम 304 रनों के लक्ष्य के जवाब में 49.4 ओवर में ही 216 रन पर सिमट हो गई और उसे 87 रनों से करारी हार मिली। महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में टीम इंडिया ने पहली बार कोई वनडे सीरीज 0-4 से गंवाई है। (लाइव स्कोरकार्ड)
विज्ञापन


पिछले दो मैच में आउट ऑफ फॉर्म रहे विराट कोहली (82 रन, 78 गेंद, 7 चौका और 3 छक्का) आज जब तक क्रीज पर रहे टीम इंडिया की उम्मीद बनी हुई थी। लेकिन 37वें ओवर की पहली गेंद कोहली के आउट होने के बाद भारत की उम्मीद खत्म हो गई। कोहली ने कप्तान धोनी (47 रन, 72 गेंद, 3 चौका) के साथ पांचवें विकेट के लिए 67 रनों की साझेदारी की।
विज्ञापन
विज्ञापन


भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने करियर में पहली बार 0-4 से क्लीन स्वीप का सामना किया। मेजबान न्यूजीलैंड ने पांच मैचों की सीरीज 4-0 से जीत ली है जबकि एक मैच टाई रहा था।

न्यूजीलैंड की ओर से वनडे करियर शुरू करने वाले तेज गेंदबाज मैट हेनरी ने चार विकेट निकाले। जबकि काइली मिल्स और केन विलियम्सन को 2-2 विकेट मिले।

धोनी के आठ हजार रन पूरे
कप्तान धोनी ने आज खाता खोलने के साथ ही अपने वनडे करियर में आठ हजार रन पूरे कर लिए हैं। वह सबसे तेज इस मुकाम को छुने वाले दुनिया के चौथे बल्लेबाज हैं।

पहले बल्लेबाजी का न्योता मिलने के बाद न्यूजीलैंड ने 50 ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर 303 रन बनाए। मेजबान टीम की ओर से रॉस टेलर (102 रन, 10 चौका और 1 छक्का) ने शतकीय पारी खेली।

टेलर के अलावा केन विलियम्स ने भी 88 रनों का योगदान दिया। जबकि अंतिम ओवरों में जेम्स नीशाम ने आतिशी बल्लेबाजी करते हुए महज 19 गेंदों में नाबाद 34 रन (3 चौका और 2 छक्का) बनाए।

भारत की ओर से वरुण आरोन ने 60 रन देकर दो विकेट झटके, जबकि तीन भारतीय गेंदबाजों को एक-एक सफलता मिली।

फिर लड़खड़ाई भारतीय पारी
वनडे सीरीज में भारतीय बल्लेबाजों के लड़खड़ाने का सिलसिला जारी है। सीरीज के अंतिम मैच में भी भारत को बेहद खराब शुरुआत मिली।

विशाल लक्ष्य के जवाब में भारत की शुरुआत बेहद सुस्त रही और सलामी बल्लेबाजों ने चार ओवर में महज छह रन बनाए।

ओपनर रोहित शर्मा (4 रन, 13 गेंद) पांचवें ओवर में काइली मिल्स की तीसरी गेंद पर कैच आउट हो गए। इसके बाद संघर्ष कर रहे दूसरे ओपनर शिखर धवन भी स्लिप में कैच आउट हो गए।

वह 28 गेंदों में महज नौ रन ही बना सके। अपना पहला वनडे खेल रहे तेज गेंदबाज मैट हेनरी ने धवन को नाथन मैकुलम के हाथों कैच आउट कर अपनी पहली सफलता हासिल की।

20 रन पर अपने दोनों सलामी बल्लेबाजों के खोने के बाद अजिंक्य रहाणे भी भारतीय पारी को संकट से बाहर नहीं निकाल सके और सिर्फ दो रन बनाकर आउट हो गए। रहाणे को पगबाधा कर हेनरी ने अपनी दूसरी सफलता हासिल की। भारतीय पारी बेहद सुस्त रही और 10 ओवर में 20 रन ही बना पाए।

अंबाती रायडू (20) को भी मैट हेनरी ने अपना तीसरा शिकार बनाया।

शुरुआत में चले भारतीय गेंदबाज
इससे पहले भारतीय गेंदबाजों ने कप्तान धोनी के पहले गेंदबाजी के फैसले को सही साबित करते हुए कीवी टीम को शुरुआती दोहरा झटका दिया।

तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार ने टीम इंडिया को पहली सफलता जेसी राइडर को 17 रन के निजी स्कोर पर आउट कर दिलाई। इसके बाद वरुण आरोन ने 13वें ओवर की दूसरी गेंद पर मार्टिन गुप्टिल को मोहम्मद शमी के हाथों कैच कराकर न्यूजीलैंड को दूसरा झटका दिया।

न्यूजीलैंड का पहला विकेट आठवें ओवर की चौथी गेंद पर 22 रन पर और दूसरा विकेट 41 रन पर 13वें ओवर की दूसरी गेंद पर गिरा। खराब शुरुआत के साथ-साथ न्यूजीलैंड की बल्लेबाजी भी बेहद सुस्त रही और मेजबान टीम 16 ओवर में महज 61 रन ही बना सकी।

टेलर का लगातार दूसरा शतक
जबर्दस्त फॉर्म में चल रहे केन विलियम्सन (88) ने आज भी अर्धशतकीय पारी खेली। उन्होंने सीरीज के सभी पांचों मैच में अर्धशतक लगाए हैं, लेकिन वह एक बार फिर अपने शतक से चूक गए।

एक ही सीरीज में लगातार पांच अर्धशतक लगाने वाले विलियम्सन न्यूजीलैंड के दूसरे वनडे बल्लेबाज बन गए हैं।

वरुण ने विलियम्सन को अजिंक्य रहाणे के हाथों कैच आउट कराकर मैच में अपना दूसरा विकेट झटका। हालांकि आउट होने से पहले विलियम्सन ने रॉस टेलर के साथ तीसरे विकेट के लिए 152 रनों की साझेदारी की।

इसके बाद टेलर ने भारतीय गेंदबाजों पर जमकर प्रहार करते हुए मनमाफिक अंदाज में रन बटोरे। उन्होंने चौका लगाक सीरीज में अपना लगातार दूसरा शतक लगाया। लेकिन शतक लगाने के बाद अगली ही गेंद पर मोहम्मद शमी ने उन्हें कैच आउट करा दिया।

इससे पहले विराट कोहली ने बेहद शानदार गेंदबाजी की और कीवी बल्लेबाजों पर रन बनाने पर अंकुश लगाए रखा। उन्होंने आज सात ओवर में महज 37 रन दिए और कप्तान ब्रैंडन मैकुलम (23) को कैच आउट कराकर भारत को चौथी सफलता भी दिलाई।

धोनी ने फिर जीता टॉस
टीम इंडिया के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने न्यूजीलैंड के खिलाफ लगातार पांचवें वनडे मुकाबले में भी टॉस जीता। धोनी ने सीरीज में चौथी बार पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया।


इस मैच में टीम इंडिया में एक बदलाव किया गया है। स्टुअर्ट बिन्नी की जगह पर शिखर धवन को मौका दिया गया है।

मेजबान टीम में भी दो बदलाव किए गए हैं। कीवी टीम ने टिम साउदी और हैमिश बेनेट को आराम दिया है। उनकी जगह मेट हेनरी और मिशेल मैक्लेघन को टीम में शामिल किया गया है।

पांच मैचों की सीरीज के तीन मैच जीतकर मेजबान न्यूजीलैंड ने 3-0 की अजेय बढ़त बना ली है। जबकि ऑकलैंड में खेला गया तीसरा मैच टाई पर खत्म हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed