फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   5th-odi-could-be-disturb-by-rain

कटक में भी बारिश बिगाड़ेगी मैच का मजा!

Sat, 26 Oct 2013 08:44 AM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Sat, 26 Oct 2013 08:44 AM IST
विज्ञापन
5th-odi-could-be-disturb-by-rain

रांची के बाद कटक में भी भारी बारिश हो रही है ऐसे में शनिवार को पांचवें वनडे में भी मैच का रोमांच किरकिरा हो सकता सकता है।

विज्ञापन


भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच अगला मैच कटक के बाराबती स्टेडियम में खेला जाना है। दोनों टीमें शनिवार को होने वाले पांचवें वनडे के लिए बृहस्पतिवार को बारिश की बौछारों के बीच यहां पहुंचीं।
विज्ञापन


दोनों टीमों का कटक जाने का कार्यक्रम था लेकिन बारिश के कारण खिलाड़ियों और अधिकारियों ने होटल में ही रहने का फैसला किया। दोनों टीमें आज बाराबती स्टेडियम जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


झमाझम बारिश से शहर लबालब
सात मैचों की सीरीज का चौथा मैच बुधवार को रांची में बारिश की भेंट चढ़ गया था। टीम इंडिया सीरीज में 1-2 से पिछड़ी हुई है।

India vs Australia At Cuttack
















मौसम विभाग के अधिकारियों के मुताबिक कटक में बृहस्पतिवार को 110 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई और पिछले 72 घंटों में शहर में 300 मिमी बारिश हो चुकी है।

शहर में अगले 48 घंटे में झमाझम बारिश होने का अनुमान है। इस बीच स्टेडियम के अधिकारियों के मुताबिक मैदान के आउट फील्ड में पानी जमा है। पानी को पंप से बाहर निकाला जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed