फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   5 women candidates in race for the head coach of the women's cricket team

महिला क्रिकेट टीम के मुख्य कोच के लिए 5 महिला उम्मीदवार 

Fri, 30 Apr 2021 08:09 AM IST
Amit Mandal स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Amit Mandal Updated Fri, 30 Apr 2021 08:09 AM IST
सार

  • 2017 से पुरुष ही संभाल रहे हैं यह दायित्व, रमन और पोवर फिर रेस में  

विज्ञापन
5 women candidates in race for the head coach of the women's cricket team
भारतीय महिला क्रिकेट टीम - फोटो : ट्विटर

विस्तार

पूर्व मुख्य चयनकर्ता हेमलता काला सहित पांच महिला उम्मीदवारों ने भी भारतीय महिला क्रिकेट टीम के मुख्य कोच पद के लिए आवेदन किया है। इस पद पर 2017 से पुरुष ही आसीन रहे हैं। ममता माबेन, जया शर्मा, सुमन शर्मा और नौशीन अल खादर अन्य महिला उम्मीदवार हैं जिन्होंने इस पद के लिए आवेदन किया है।

विज्ञापन


पुरुषों में निर्वतमान कोच डब्ल्यूवी रमन ने फिर से आवेदन किया है। उनका कार्यकाल मार्च में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ शृंखला में हार के बाद समाप्त हो गया था। पूर्व कोच रमेश पोवार और तुषार अरोठे ने भी आवेदन किया है। पोवार और अरोठे को सीनियर खिलाड़ियों के साथ मतभेद के कारण पूर्व में अपना पद छोड़ना पड़ा था। आवेदन करने की अंतिम तिथि 28 अप्रैल थी जिसके बाद अब मदनलाल की अगुवाई वाली समिति मुख्य कोच का चयन करेगी।
विज्ञापन


नीतू डेविड की अगुवाई वाली महिला चयनसमिति राष्ट्रीय टीम के मुख्य कोच पद पर किसी महिला का चयन करने के पक्ष में है। कोच को अगले साल न्यूजीलैंड में होने वाले वनडे विश्व कप से पहले काफी काम करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मदन लाल ने कहा, ‘हमें (उम्मीदवारों के) साक्षात्कार की तिथि के बारे में अभी तक बीसीसीआई (भारतीय क्रिकेट बोर्ड) ने कुछ नहीं बताया है। हम इस पद के लिए सर्वश्रेष्ठ व्यक्ति का चयन करेंगे चाहे वह महिला हो या पुरुष।’ पूर्णिमा राव भारतीय टीम की आखिरी महिला कोच थी। उन्हें अप्रैल 2017 में हटा दिया गया था। अरोठे ने उनका स्थान लिया और उस साल टीम वनडे विश्व कप के फाइनल तक पहुंची थी। उनकी जगह पोवार को कोच बनाया गया लेकिन उन्हें विवादास्पद परिस्थितियों में पद छोड़ना पड़ा था। सीनियर बल्लेबाज मिताली राज ने उन पर आरोप लगाया था कि वह उनका कॅरिअर बर्बाद करने की कोशिश कर रहे हैं। पोवार के बाद रमन ने यह जिम्मेदारी संभाली और उनके रहते टीम 2020 में टी20 विश्व कप के फाइनल में पहुंची थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed