Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   5 fours, 10 sixes and 114 runs Shreyas Iyer knock in vijay hazare trophy against karnataka scorecard

Shreyas Iyer: पांच चौके, 10 छक्के और 114* रन..कर्नाटक पर भारी पड़े अय्यर, चैंपियंस ट्रॉफी से पहले मचाया गदर

Sat, 21 Dec 2024 03:44 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद Published by: Mayank Tripathi Updated Sat, 21 Dec 2024 03:44 PM IST
सार

भारतीय बल्लेबाज पिछले कुछ वक्त से टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं। हालांकि, घरेूल क्रिकेट में वह लगातार रन बना रहे हैं। ऐसा ही कारनामा उन्होंने विजय हजारे ट्रॉफी के पहले मैच में भी किया। अय्यर ने 55 गेंदों का सामना किया और पांच चौके और 10 छक्के लगाए।

विज्ञापन
5 fours, 10 sixes and 114 runs Shreyas Iyer knock in vijay hazare trophy against karnataka scorecard
श्रेयस अय्यर - फोटो : X/PTI

विस्तार

भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज श्रेयस अय्यर इन दिनों घरेलू क्रिकेट में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते दिख रहे हैं। गुरुवार को एक बार फिर उनका बल्ला गरजा और एक शतकीय पारी निकली। दरअसल, 21 दिसंबर से शुरू हुई विजय हजारे ट्रॉफी में मुंबई का उसके पहले मैच में कर्नाटक से सामना हो रहा है। इस मैच में श्रेयस अय्यर ने दमदार प्रदर्शन करते हुए नाबाद 114 रन बनाए और चैंपियंस ट्रॉफी से पहले टीम इंडिया में वापसी के लिए दावेदारी ठोक दी।
विज्ञापन
Trending Videos

50 गेंदों में अय्यर ने जड़ा शतक
भारतीय बल्लेबाज पिछले कुछ वक्त से टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं। हालांकि, घरेूल क्रिकेट में वह लगातार रन बना रहे हैं। ऐसा ही कारनामा उन्होंने विजय हजारे ट्रॉफी के पहले मैच में भी किया। अय्यर ने 55 गेंदों का सामना किया और पांच चौके और 10 छक्के लगाए। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 207.27 का रहा। उन्होंने महज 50 गेंदों में अपना शतक पूरा किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

टीम इंडिया में वापसी के लिए पेश की दावेदारी
इस विस्फोटक प्रदर्शन के साथ श्रेयस अय्यर ने टीम इंडिया में वापसी के लिए दावेदारी पेश कर दी है। बता दें कि, अगले साल चैंपियंस ट्रॉफी का आयोजन होगा। इससे पहले 30 वर्षीय बल्लेबाज का फॉर्म में होना भारतीय टीम के लिए शुभ संकेत है। यह पहला मौका नहीं है जब दाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने किसी मैच में ताबड़तोड़ रन बनाए हैं। 
विज्ञापन

पहले भी मचा घरेलू टूर्नामेंट में मचा चुके धमाल
इससे पहले उन्हें रणजी ट्रॉफी और सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में भी खेलते देखा गया। रणजी में मुंबई के लिए खेले चार मैचों में 90.40 के औसत से 452 रन बनाए। इस दौरान उनका उच्चतम स्कोर 233 रन था। वहीं, सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में श्रेयस ने 345 रन बनाए। नौ मैचों में उनका स्ट्राइक रेट 188.52 का रहा। अब वह विजय हजारे ट्रॉफी में भी बेहतरीन फॉर्म में नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed