{"_id":"61d540cfd35bf146c94295dd","slug":"4-members-of-sourav-ganguly-family-including-daughter-are-corona-positive-all-in-home-isolation","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Corona In Ganguly Family: सौरव गांगुली के बाद उनकी बेटी सहित परिवार के चार सदस्य कोरोना संक्रमित, सभी को आइसोलेट किया गया","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Corona In Ganguly Family: सौरव गांगुली के बाद उनकी बेटी सहित परिवार के चार सदस्य कोरोना संक्रमित, सभी को आइसोलेट किया गया
Wed, 05 Jan 2022 12:52 PM IST
शक्तिराज सिंह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Wed, 05 Jan 2022 12:52 PM IST
सार
गांगुली परिवार के चार सदस्यों को कोरोना होने के बाद सभी को घर में ही आइसोलेट किया गया है। कुछ समय पहले ही सौरव गांगुली भी कोरोना से संक्रमित हुए थे और कुछ समय के लिए अस्पताल में भी भर्ती रहे थे।
विज्ञापन
गांगुली परिवार के चार सदस्य कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
सौरव गांगुली के बाद उनके परिवार के चार सदस्य भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इनमें उनकी बेटी सना गांगुली भी शामिल हैं। कोरोना से संक्रमित सभी सदस्यों को घर के अंदर ही आइसोलेट किया गया है। कुछ समय पहले ही सौरव गांगुली भी कोरोना से संक्रमित हुए थे और अस्पताल में भी भर्ती रहे थे। गांगुली कोरोना के डेल्टा वैरिएंट से संक्रमित हुए थे, लेकिन उनके परिवार के सदस्य किस वैरिएंट से संक्रमित हुए हैं, इस बात की पुष्टि नहीं हो पाई है। गांगुली के भाई देवाशीष गांगुली, बेटी सना गांगुली, सुवरोदीप गांगुली और जैस्मिन गांगुली कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं।
गांगुली कोरोना से ठीक हो चुके हैं और वो अपने घर में ही हैं। वहीं उनकी बेटी सना भी कोरोना से संक्रमित हो चुकी हैं। सूत्रों के अनुसार सना के अंदर कोरोना के सामान्य लक्षण भी हैं। इससे एक सप्ताह पहले सना गांगुली और उनकी मां का कोरोना टेस्ट किया गया था और दोनों की रिपोर्ट में निगेटिव आई थी। गांगुली की पत्नी डोना गांगुली ने मीडिया से बात करके सौरव के बारे में जानकारी भी दी थी। उन्होंने बताया था कि गांगुली ठीक हैं और तेजी से रिकवर कर रहे हैं।
घर में आइसोलेट हुए थे गांगुली
सौरव गांगुली कोरोना पॉजिटिव आने के बाद कोलकाता के वुडलैंड अस्पताल में भर्ती हुए थे। यहां चार दिन तक इलाज चलने के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई थी और वो अपने घर में आइसोलेट थे। यहां भी डॉक्टर उनकी देखरेख कर रहे थे। अब उनके परिवार में चार सदस्य कोरोना से संक्रमित हुए हैं। इन लोगों में संक्रमण कहां से फैला इस बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आई है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार गांगुली को कोरोना के टीके की दोनों खुराक लग चुकी हैं।