फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   3rd ODI Live: India Vs Australia

इशांत बने खलनायक, टीम इंडिया हारी

Sun, 20 Oct 2013 08:47 AM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Sun, 20 Oct 2013 08:47 AM IST
विज्ञापन
3rd ODI Live: India Vs Australia

मोहाली में तीसरे वनडे में रोमांचक मुकाबले ऑस्ट्रेलिया ने भारत को तीन गेंद शेष रहते चार विकेट से हरा दिया।

विज्ञापन


ऑस्ट्रेलिया ने 49.3 ओवर में छह विकेट पर 304 रन बनाकर लक्ष्य हासिल कर लिया। इस जीत में मध्य क्रम के बल्लेबाजों एडम वोग्स (नाबाद 76 रन) और जेम्स फॉकनर (नाबाद 64 रन) का अहम योगदान रहा। फॉकनर ने महज 29 गेंदों में 64 रन बनाकर कंगारू टीम को बड़ी जीत दिला दी।
विज्ञापन


इस हार के साथ ही सात मैचों की वनडे सीरीज में टीम इंडिया अब 1-2 से पिछड़ गई है। तेज गेंदबाज इशांत शर्मा एक बार फिर खर्चीले साबित हुए और उन्होंने आठ ओवर में एक विकेट के लिए 63 खर्च कर डाले। भारत की ओर से विनय कुमार ने दो विकेट झटके।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले भारत ने 50 ओवर में नौ विकेट के नुकसान पर 303 रन बनाए। कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने नाबाद 139 रन (121 गेंद, 12 चौका और 5 छक्का) बनाए। जबकि उपकप्तान विराट कोहली ने नौ चौके की मदद से 68 रन बनाए। ऑस्ट्रेलिया की ओर से मिचेल जॉनसन ने चार विकेट झटके।

मोहाली के इस मैदान पर धोनी शतक जमाने वाले भारत के पहले बल्लेबाज बन गए हैं। इससे पहले इस मैदान पर भारत की ओर से सचिन तेंदुलकर ने सर्वाधिक 99 रन बनाए थे।

ऑस्ट्रेलिया ने पुणे में सीरीज का पहला मैच 72 रनों से जीता जबकि टीम इंडिया ने जयपुर में नौ विकेट से बड़ी जीत हासिल की थी।

इशांत ने दिए 6 गेंद पर 30 रन
भारत एक समय जीत की ओर बढ़ रहा था और ऑस्ट्रेलिया को अंतिम 18 गेंदों में 44 रन बनाने थे। लेकिन 48वें ओवर में इशांत शर्मा के ओवर में जेम्स फॉकनर ने चार छक्के और एक चौका लगाकर 30 रन बटोरते हुए मेजबान टीम की हाथ से मैच छीन लिया।

हरफनमौला क्रिकेटर फॉकनर ने आतिशी बल्लेबाजी करते हुए 24 गेंदों में 50 रन ठोककर ऑस्ट्रेलिया की वापसी करा दी। 50वें ओवर की तीसरी गेंद पर फॉकनर ने छक्का जड़कर ऑस्ट्रेलिया की जीत पर मुहर लगा दी।

कंगारुओं की रही अच्छी शुरुआत
इससे पहले बड़े लक्ष्य के जवाब में ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत अच्छी रही और फीलिप ह्यूज (22) तथा ऐरोन फिंच (38) ने पहले विकेट के लिए 68 रन जोड़े। पिछले मैचों में भारत के खिलाफ जोरदार बल्लेबाजी करने वाले फिंच इस मैच में 38 रन ही बना पाए।

विनय कुमार ने इस जोड़ी को तोड़ते हुए ह्यूज को कैच आउट करा दिया। इसके बाद इशांत शर्मा ने फिंच को भी पवेलियन की राह दिखा दी।

रवींद्र जडेजा ने हरफनमौला क्रिकेटर शेन वॉटसन (11) को खतरनाक बनने से पहले ही पगबाधा करा दिया।

बैली और वोग्स ने संभाला
कप्तान जॉर्ज बैली ने एडम वोग्स के साथ चौथे विकेट के लिए 83 रनों की साझेदारी कर टीम को संभाल लिया।

बैली चार चौके और एक छक्के के साथ 43 रन पर विनय कुमार के दूसरे शिकार बन गए। इसी ओवर में ग्लेन मैक्सवेल (3) रन आउट हो गए।

हालांकि वोग्स ने इस दौरान अपना अर्धशतक पूरा कर लिया। लेकिन दूसरे छोर पर ब्रैड हैडिन (24) को भुवनेश्वर कुमार ने कैच आउट करा कर अपनी पहली सफलता हासिल की।

धोनी का नाबाद शतक, कोहली का पचासा
इससे पहले बल्लेबाजी का न्योता मिलने के बाद भारत जल्दी-जल्दी चार विकेट गंवाकर संघर्ष कर रहा था, लेकिन विराट कोहली ने एक छोर संभालते हुए अर्धशतकीय पारी खेली। कोहली ने लगातार तीसरे वनडे में 50 से ज्यादा का स्कोर किया है।

साथ ही उन्होंने कप्तान धोनी के साथ पांचवें विकेट के लिए 72 रनों की साझेदारी भी की। कोहली के जाने के बाद रवींद्र जडेजा (2) जल्दी आउट हो गए। इसके बाद महेंद्र सिंह धोनी ने सातवें विकेट के लिए आर अश्विन (28) के साथ 76 रनों की साझेदारी कर टीम को दो सौ के पार पहुंचा दिया।

बाद में धोनी ने आतिशी बल्लेबाजी करते हुए अपने अंतिम 25 गेंदों में 60 रन ठोक दिए। हालांकि उन्हें एक जीवनदान भी मिला। इस जीवनदान के बाद उन्होंने अपनी अविजित पारी में 33 रन और जोड़े।

जॉनसन का 'चौका'
भारत का स्कोर एक समय दो विकेट पर 76 रन था और लग रहा था कि टीम इंडिया शुरुआती संकट से उबर गया है। लेकिन 13वें ओवर में तेज गेंदबाज मिचेल जॉनसन ने सुरेश रैना (17) और युवराज सिंह (0) को दो लगातार गेदों पर आउट कर भारतीय टीम को बैकफुट पर धकेल दिया।

हालांकि इसके बाद विराट कोहली ने कप्तान धोनी के साथ पांचवें विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारी की।

मिचेल जॉनसन ने आज बढ़िया गेंदबाजी की। उन्होंने तीसरी सफलता हासिल करते हुए रवींद्र जडेजा (2) को कैच आउट कराया। आर अश्विन (28) भी जॉनसन की गेंद ही पर आउट हुए। जॉनसन ने 10 ओवर में 46 रन देकर चार विकेट झटके। विकेटकीपर ब्रैड हैडिन ने आज पांच कैच लपके।


बेहद खराब शुरुआत
जयपुर वनडे में जहां भारतीय टीम को शिखर धवन और रोहित शर्मा ने बेजोड शुरुआत दिलाई थी वहीं मोहाली में यह जोड़ी बुरी तरह से असफल रही।

पिछले मैच में 95 रन बनाने वाले ओपनर शिखर धवन (8 रन, 2 चौका) आज जल्द ही आउट हो गए। उन्हें भारतीय पारी के दूसरे ओवर में क्लिंट मकाय ने विकेट के पीछे कैच आउट कराया।

इसके बाद दूसरे ओपनर रोहित शर्मा (11) भी कोई कमाल नहीं दिखा पाए और उन्हें पारी के सातवें ओवर की अंतिम गेंद पर शेन वॉटसन ने कैच आउट कराया। रोहित शर्मा ने पिछले मैच में नाबाद 141 रनों की पारी खेली थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed