{"_id":"e0f90a66409b1593708c6126c5c6e1b4","slug":"3rd-day-live-india-vs-new-zealand-in-second-test","type":"story","status":"publish","title_hn":"न्यूजीलैंड की जोरदार वापसी, मैक्कुलम का शतक","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
न्यूजीलैंड की जोरदार वापसी, मैक्कुलम का शतक
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Sun, 16 Feb 2014 09:39 PM IST
विज्ञापन
वेलिंगटन टेस्ट के तीसरे दिन मैच खत्म होने तक न्यूजीलैंड के बल्लेबाज ब्रैंडन मैक्कुलम और बीजे वाटलिंग ने शानदार बल्लेबाजी कर भारत को लीड दे दी है।
विज्ञापन
टीम इंडिया ने शानदार गेंदबाजी करते हुए मैच में अपनी मजबूत कर ली था। मैच में न्यूजीलैंड के सलामी बल्लेबाज मैक्कुलम के भारत के फील्डरों ने 3 कैच छोड़े।
विज्ञापन
इसी की बदौलत मैक्कुलम ने शानदार शतक जड़ा। छठे विकेट के लिए मैक्कुलम और वाटलिंग ने 158 रन की साझेदारी की। मैच में तीसरे दिन जहीर खान ने शानदार बॉलिंग करते हुए 3 कीवी बल्लेबाजों को आउट किया।
विज्ञापन
ब्रैंडन मैक्कुलम ने इस पारी में श्ातक जड़ दिया है और वे 114 रनों पर नाबाद हैं। वहीं दूसरे छोर पर बीजे वाटलिंग 51 पर खेल रहे हैं।
भारत की तरफ से जहीर खान के अलावा रविंद्र जडेजा और मोहम्मद शमी ने 1-1 विकेट लिया। (लाइव स्कोरकार्ड के लिए यहां क्लिक करें)
न्यूजीलैंड ने पहली पारी में 192 रन बनाए थे जिसके जवाब में भारत अजिंक्य रहाणे (118) की शतकीय पारी के दम पर 438 रन बनाकर आउट हो गया। भारत को पहली पारी के आधार पर 246 रनों की बढ़त हासिल हुई।
दो मैचों की टेस्ट सीरीज में न्यूजीलैंड ऑकलैंड टेस्ट जीतकर भारत से सीरीज में 1-0 से आगे है।
दूसरे दिन का खेल खत्म होने के समय न्यूजीलैंड ने एक विकेट पर 21 रन बना लिए थे। भारत को एकमात्र सफलता जहीर खान को मिली थी जिन्होंने पीटर फुल्टन (1) को पगबाधा किया।