फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   37 teams will feature in ranji trophy bcci will host two thousand domestic matches

रणजी ट्राफी में खेलेंगी 37 टीमें, बीसीसीआई 2018-19 में दो हजार घरेलू मैचों का करेगा आयोजन

Thu, 19 Jul 2018 04:51 AM IST
हेमंत रस्तोगी, अमर उजाला
हेमंत रस्तोगी, अमर उजाला Updated Thu, 19 Jul 2018 04:51 AM IST
विज्ञापन
37 teams will feature in ranji trophy bcci will host two thousand domestic matches
BCCI

उत्तराखंड के रणजी ट्राफी में खेलने का रास्ता साफ हो गया है। 2018-19 सत्र केलिए उत्तराखंड, पुडुचेरी, बिहार के साथ छह उत्तर पूर्वी राज्यों की टीमों को प्लेट ग्रुप में जगह दी गई है। खास बात यह है कि बीसीसीआई इस बार रिकॉर्ड दो हजार घरेलू मैचों का आयोजन घरेलू सत्र की विभिन्न ट्राफियों के लिए करने जा रहा है। एक नवंबर से शुरू होने वाली रणजी ट्राफी में इस बार कुल 37 टीमें भाग लेंगी। 

विज्ञापन


बीसीसीआई के सचिव अमिताभ चौधरी ने कुछ दिन पहले उत्तराखंड को रणजी ट्राफी में खेलने की मंजूरी नहीं दी थी, लेकिन प्रशासकों की समिति के अध्यक्ष विनोद राय ने साफ कर दिया था कि यह राज्य हर हाल में इस सत्र में रणजी ट्राफी खेलेगा। बोर्ड ने 37 टीमों को चार ग्रुपों में बांटा है। ईलीट ग्रुए ए और बी रहेंगे। इनमें नौ-नौ टीमें रहेंगी। 
विज्ञापन


तीसरा ईलीट सी ग्रुप रहेगा, जिसमें 10 टीमें होंगी, जबकि प्लेट ग्रुप में उत्तराखंड, पुडुचेरी, बिहार, अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम, मेघालय, नागालैंड, मिजोरम, मणिपुर टीमें रखी गई हैं। प्लेट ग्रुप टॉप करने वाली टीम को क्वार्टर फाइनल में जगह और अगले सत्र से ईलीट ग्रुप सी में प्रमोशन मिलेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ईलीट ग्रुप सी से क्वार्टर फाइनल में पहुंचने वाली दो शीर्ष टीमों को ईलीट ग्रुप ए और बी में जगह दी जाएगी। रणजी ट्राफी के ग्रुप दौर में कुल 153 और नॉक आउट में सात मुकाबले होंगे। विजय हजारे ट्राफी में भी 160 मैच खेले जाएंगे। 


सैयद मुश्ताक अली ट्राफी में भी 37 टीमें खेलेंगी। घरेलू सत्र 17 अगस्त से दलीप ट्राफी के जरिए शुरू होगा। महिलाओं की सीनियर वूमेन वन डे लीग में 151 और सीनियर वूमेन टी-20 लीग में 133 मैच खेले जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed