{"_id":"e3b6cf1e-6ed4-11e2-a797-d4ae52bc57c2","slug":"33-jharkhand-players-ban-for-two-year","type":"story","status":"publish","title_hn":"झारखंड के 33 क्रिकेटरों पर दो साल का प्रतिबंध","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
झारखंड के 33 क्रिकेटरों पर दो साल का प्रतिबंध
जमशेदपुर/एजेंसी
Updated Mon, 04 Feb 2013 07:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झारखंड राज्य क्रिकेट संघ (जेएससीए) ने राज्य के अंडर-16 वर्ग के 33 क्रिकेटरों पर फर्जी आयु प्रमाण पत्र पेश करने के आरोप में दो साल का प्रतिबंध लगा दिया है। जेएससीए के सहायक सचिव असीम कुमार सिंह ने बताया कि पिछले सत्र में प्रदर्शन के आधार पर चयनित अंडर-16 के 52 में से 33 खिलाड़ियों को बीसीसीआई ने मुंबई में हुए विशेष आयु जांच रेडिएशन टेस्ट के दौरान सोलह साल से अधिक उम्र का पाया है।
विज्ञापन
केवल 19 खिलाड़ियों के आयु प्रमाण पत्रों को सही पाया गया। उन्होंने कहा कि इन खिलाड़ियों को चेतावनी दी गई थी कि वे सही उम्र बताएं लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया इसलिए उन्हें राज्य संघ ने उन पर दो साल का प्रतिबंध लगा दिया है। ज्ञातव्य है कि गत वर्ष सितंबर- अक्तूबर में भी राज्य के कुछ खिलाड़ियों पर संघ ने गलत उम्र बताने के कारण प्रतिबंध लगाया था।
विज्ञापन