फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   3 worst records for a pak s fast bowler.

वर्ल्ड कप से पहले पाक के गेंदबाज के नाम 3 अनचाहे रिकॉर्ड

Thu, 05 Feb 2015 09:12 AM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Thu, 05 Feb 2015 09:12 AM IST
विज्ञापन
3 worst records for a pak s fast bowler.

टीम इंडिया ही नहीं पाकिस्तान की क्रिकेट टीम भी वर्ल्ड कप से पहले अपने खिलाड़ियों के लचर प्रदर्शन से परेशान और त्रस्त है। दोनों ही टीमों का मनोबल क्रिकेट के महाकुंभ से पहले लगातार हार से गिरा हुआ है, अनोखी बात यह है कि मैदान पर चिर-प्रतिद्वंद्वी दोनों टीमें 15 फरवरी को एक-दूसरे के खिलाफ अपने अभियान का आगाज करेंगी।

विज्ञापन


महेंद्र सिंह धोनी की अगुवाई वाली भारतीय टीम जहां इस बार अपना वर्ल्ड कप खिताब बचाने मैदान पर उतरेगी, तो वहीं पाकिस्तान 23 साल बाद ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड की धरती पर एक बार फिर वर्ल्ड चैंपियन बनने का सपना देख रही है।
विज्ञापन


लेकिन मैदान पर हालात दोनों टीमों के लिए विपरीत हैं क्योंकि इस बार दोनों ही टीम विदेशी धरती पर लगातार मैच हार रही हैं और दोनों ही टीमों के न बल्लेबाज चल रहे हैं और न ही गेंदबाज। भारत त्रिकोणीय सीरीज में एक भी मैच नहीं जीत सका जबकि पाक न्यूजीलैंड में वनडे सीरीज गंवा बैठा।
विज्ञापन
विज्ञापन


नेपियर में खेले गए सीरीज के दूसरे वनडे मैच में मेजबान न्यूजीलैंड ने जमकर रन बनाते हुए 50 ओवर में 369 रन ठोके दिए। इस मैच में बिलावल भट्टी ने इतने रन लुटा दिए कि यह पाक क्रिकेट टीम की ओर से सबसे खर्चीले गेंदबाज बन गए। न सिर्फ ज्यादा रन लुटाए बल्कि एक पारी में सबसे ज्यादा छक्का देने का रिकॉर्ड भी बना दिया।

गेंदबाज एक 3 अनचाहे रिकॉर्ड उसके नाम दर्ज

3 worst records for a pak s fast bowler.

पाक के तेज गेंदबाज बिलावल भट्टी ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 10 ओवर में कुल 93 रन दे डाले और एक भी सफलता हासिल नहीं कर सके। यह किसी पाक गेंदबाज की ओर से एक मैच में सबसे ज्यादा रन देने का रिकॉर्ड बना है। हालांकि इससे पहले वहाब रियाज ने 2013 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 93 रन लुटाए थे लेकिन उस मैच में वह 2 विकेट भी निकालने में कामयाब रहे। अब यह रिकॉर्ड रियाज और भट्टी के नाम दर्ज हो गया है हालांकि विकेट के लिहाज से रियाज का औसत ज्यादा खराब है क्योंकि वह एक भी सफलता हासिल नहीं कर सके।

भट्टी ने इस मैच में कुल 15 चौके भी दिए। यह किसी पाक गेंदबाज की ओर से 2001 के बाद एक मैच में सबसे ज्यादा चौके-छक्के देने का रिकॉर्ड है। इसमें से 5 छक्के भी उन्होंने दिए जो 2001 के बाद किसी पाक गेंदबाज का एक मैच में सबसे ज्यादा छक्के देने का संयुक्त रिकॉर्ड है।

औसत के आधार पर देखा जाए तो नावेद-उल-हसन का औसत ज्यादा खराब है क्योंकि उन्होंने 4 फरवरी, 2007 को सें‌चुरियन में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैच में 8 ओवर में 11.50 की औसत से 92 रन खर्च कर दिए। नावेद भी 2 विकेट झटकने में जरूर कामयाब रहे थे। तीनों ही गेंदबाजों ने पहली पारी में रन लुटाए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed