{"_id":"3d3bf3dca4df020334d7c2cad23f29f8","slug":"3-nz-cricketers-in-match-fixing","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्रिकेट में फिर मैच फिक्सिंगः 3 बड़े खिलाड़ी जांच के दायरे में","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
क्रिकेट में फिर मैच फिक्सिंगः 3 बड़े खिलाड़ी जांच के दायरे में
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Fri, 06 Dec 2013 02:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भद्रजनों के खेल क्रिकेट पर एक बार फिर मैच फिक्सिंग की काली छाया पड़ती नजर आ रही है। इस बार इसकी जांच के दायरे में न्यूजीलैंड के तीन पूर्व खिलाड़ी हैं।
विज्ञापन
बल्लेबाज लू विन्सेंट, ऑलराउंडर क्रिस केर्न्स और तेज गेंदबाज डेरेल टफी वह खिलाड़ी हैं जो आईसीसी की कथित मैच फिक्सिंग जांच के दायरे में हैं।
एक स्थानीय अखबार में प्रकाशित खबर के बाद आईसीसी और न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड (एनजेडीसी) ने इस बात की पुष्टि की है कि वे कथित मैच फिक्सिंग मामले में न्यूजीलैंड के तीन पूर्व खिलाड़ियों से पूछताछ कर रहे हैं।
विज्ञापन
हालांकि आईसीसी ने इन खिलाड़ियों के नामों की पुष्टि नहीं की थी लेकिन विन्सेंट ने बृहस्पतिवार को मीडिया में जारी एक संक्षिप्त संदेश में इस बात का खुलासा कर दिया कि वह आईसीसी की फिक्सिंग संबंधित जांच के दायरे में हैं।
विज्ञापन
इनके अलावा केर्न्स ने भी बयान जारी कर कहा, "हमें आईसीसी की जांच को उसके हिसाब से चलने देना चाहिए। यही एक बयान है जो मैंने तैयार किया है।"
केर्न्स स्काई टीवी के लिए न्यूजीलैंड और वेस्टइंडीज के बीच डुनेडिन में चल रहे टेस्ट में कमेंटेटर की भूमिका निभा रहे हैं लेकिन वह बृहस्पतिवार को कमेंट्री बीच में ही छोड़कर चले गए।
टीवी प्रवक्ता ने बताया कि केर्न्स ने खुद ही कमेंट्री बीच में छोड़कर ऑकलैंड जाने का फैसला किया है ताकि वह अपने परिवार के साथ समय बिता सकें। न्यूजीलैंड क्रिकेट के प्रमुख डेविड व्हाइट ने कहा कि वे इन आरोपों से स्तब्ध और हैरान हैं।
उन्होंने कहा, "न्यूजीलैंड क्रिकेट को इल्म था कि आईसीसी कई महीने से न्यूजीलैंड के पूर्व क्रिकेटरों की कुछ गतिविधियों की जांच कर रही है । कोई मौजूदा खिलाड़ी जांच के दायरे में नहीं है और न्यूजीलैंड में हुए किसी मैच की जांच नहीं हो रही है।"
अगले साल भारत आ सकती है न्यूजीलैंड टीम
बीसीसीआई अधिकारी के अनुसार भारत अगले साल के अंत में ‘रिटर्न सीरीज’ के लिए न्यूजीलैंड की मेजबानी कर सकता है।
टीम इंडिया मौजूदा दक्षिण अफ्रीका के दौरे के बाद जनवरी-फरवरी में न्यूजीलैंड का दौरा करने को तैयार है। बीसीसीआई के एक शीर्ष सूत्र ने कहा कि हम अपनी अगली घरेलू सीरीज के लिए न्यूजीलैंड को अक्तूबर - नवंबर में न्यूजीलैंड को आमंत्रित करने की कोशिश कर रहे हैं।
आईसीसी के मौजूदा भविष्य दौरा कार्यक्रम के अनुसार वेस्टइंडीज को 2014-15 सत्र में भारत का दौरा करना था। लेकिन वेस्टइंडीज ने पिछले महीने संक्षिप्त दौरा किया था। इसलिए बीसीसीआई अब दौरा कार्यक्रम में यह स्थान भरने के लिए न्यूजीलैंड को आमंत्रित करने पर विचार कर रहा है।