फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   3 franchisees gets profits in IPL 6.

कमाई में राजस्थान रॉयल्स अव्वल, मुंबई इंडियंस को झटका

Mon, 10 Nov 2014 04:07 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Mon, 10 Nov 2014 04:07 PM IST
विज्ञापन
3 franchisees gets profits in IPL 6.
आईपीएल भले ही स्पॉट फिक्सिंग और भ्रष्टाचार के कारण लगातार विवादों में रहा हो लेकिन उसकी फ्रेंचाइजी टीमों की कमाई बढ़ती जा रही है।
विज्ञापन


इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की शुरुआत बेहद धमाकेदार रही थी लेकिन धीरे-धीरे इसमें स्पॉट फिक्सिंग का विवाद बढ़ता गया और क्रिकेट की यह लोकप्रिय लीग विवादित होती चली गई। पिछले साल खेले गए आईपीएल-6 तो स्पॉट फिक्सिंग के कारण ही सुर्खियों में रहा। राजस्थान रॉयल्स के तेज गेंदबाज श्रीसंत समेत कई खिलाड़ियों को प्रतिबंधित भी किया गया।

लेकिन दूसरी ओर, विवादों के बीच लीग के कई फ्रेंचाइजियों की कमाई में कोई कमी नहीं आई है। यह जानकारी हाल में ही वित्तीय रिपोर्ट में सामने आई है। 31 मार्च को खत्म हुए पिछले वित्तीय वर्ष में फ्रेंचाइजी टीमों ने अपने-अपने फायदे दिखाए हैं।
विज्ञापन

IPL की 8 में से 5 टीमों ने दाखिल की वित्तीय रिपोर्ट

3 franchisees gets profits in IPL 6.
जहां तक 2013-14 की बात है तो आईपीएल की 8 में से 5 फ्रेंचाइजी टीमों ने रजिस्ट्रार ऑफ ‌कंपनिज (आरओसी) में अपनी वित्तीय रिपोर्ट दाखिल की है जिसमें 3 टीम की कमाई में फायदा दिखा है, ‌जबकि एक को थोड़ा नुकसान और दूसरी टीम को ज्यादा नुकसान हुआ है।

जयपुर आईपीएल प्राइवेट लिमिटेड जिसके पास राजस्‍थान रॉयल्स टीम का मालिकाना हक है उसकी पिछले साल की कमाई की तुलना में फायदा हुआ था। 31 दिसंबर को खत्म हुए साल राजस्‍थान को 11.95 करोड़ की तुलना में 14.5 करोड़ रुपए की फायदा हुआ।

इसके अलावा कोलकाता नाइटराइडर्स की स्वामित्व वाली कोलकाता फ्रेंचाइजी और जीएमआर स्पोटर्स (दिल्ली डेयरडेविल्स) की कमाई में इजाफा हुआ है। पिछले 4 सालों के बाद दिल्‍ली को कमाई में पहली बार फायदा हुआ है।

हालांकि इंडियावीन स्पोटर्स प्राइवेट लिमिटेड की स्वामित्व वाली मुंबई इंडियंस को कमाई में झटका लगा है। हालांकि यह झटका ज्यादा नहीं है उसे 5.04 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ है।

जबकि वित्तीय संकटों का पहले से सामना कर रही सनराइजर्स हैदराबाद को 30.80 करोड़ रुपए का भारी नुकसान हुआ है। दूसरी ओर, आईपीएल की सबसे सफल टीम चेन्‍नई सुपर किंग्स ने अपनी रिपोर्ट दाखिल नहीं की है।

कैसे होता है फ्रेंचाइजी टीमों को नफा-नुकसान

3 franchisees gets profits in IPL 6.
आईपीएल की फ्रेंचाइजी टीमों को फायदा कई कारणों से हुआ है। नई-नई जगहों पर मैच कराने से टिकटों की बिक्री बढ़ी हैं। साथ ही बीसीसीआई के स्पॉंसरशिप से भी फ्रेंचाइजीज की कमाई में उछाल आई है। दिल्‍ली डेयरडेविल्स से जुड़े एक अधिकारी के अनुसार, इस बार देश में आम चुनाव के कारण आईपीएल के कुछ मैच यूएई में कराए गए थे जिसे लेकर दर्शकों में खास उत्साह नहीं दिखा था, और कई स्पॉंसरों ने इसमें दिलचस्पी नहीं दिखाई थी लेकिन इसका असर अगले साल की रिपोर्ट में पड़ेगा।

फ्रेंचाइजी टीमों की ज्यादातर कमाई का सबसे बड़ा हिस्सा ब्रॉडकॉस्टिंग फीस और बीसीसीआई से केंद्रीय स्पॉंसरशिप से मिलने वाली रकम से होती है। कमाई का 70 फीसदी हिस्सा इसी आता है। आईपीएल-6 में कमाई बढ़ने के 2 कारण है।

पहला यह कि आईपीएल को पेप्पीको इंडिया होल्डिंग प्राइवेट लिमिटेड के साथ अगले 5 साल के लिए टाइटल स्पॉंसरशिप हासिल हुई थी। 2013 से शुरू हुए इस करार के ‌लिए पेप्सी ने 397 करोड़ रुपए का भुगतान किया। इससे पहले रीयल इस्टेट की कंपनी डीएलएफ के पास शुरुआती 5 सालों के लिए आईपीएल का टाइटल स्पॉंसरशिप था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed