फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   3 century in pak innings abu dhabi test.

युनूस के दोहरे शतक के बाद कप्तान मिस्बाह ने जमाया शतक

Sat, 01 Nov 2014 11:22 AM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Sat, 01 Nov 2014 11:22 AM IST
विज्ञापन
3 century in pak innings abu dhabi test.
जबरदस्त फॉर्म में चल रहे यूनुस खान के 213, अजहर अली के 109 और कप्तान मिस्बाह उल हक के 101 रन की मदद से पाकिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे टेस्ट में अपनी पहली पारी छह विकेट पर 570 रन बनाकर घोषित कर दी।
विज्ञापन


अबुधाबी में खेले जा रहे मैच के दूसरे दिन स्टंप्स तक ऑस्ट्रेलिया ने एक विकेट 22 रन बना लिए थे।

सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर चुकी पाकिस्तान को दूसरे दिन हालांकि शुरुआत में ही झटका लग गया। पहले दिन के नाबाद बल्लेबाज अजहर अली अपने स्कोर में मात्र 8 रन और जोड़कर आउट हो गए। अजहर ने यूनुस खान के साथ के साथ 236 रन की साझेदारी निभाई।
विज्ञापन


अली के बाद मिस्बाह ने यूनुस का भरपूर साथ दिया और दोनों ने चौथे विकेट के लिए एक बार फिर 181 रन की साझेदारी कर ऑस्ट्रेलिया के मनोबल को पस्त कर दिया। मिस्बाह ने 101 रन की शानदार पारी खेली।
विज्ञापन
विज्ञापन


रन गति तेज करने के दबाव में यूनुस खान पीटर सिडल की गेंद पर बोल्ड हो गए। हालांकि आउट होने से पहले उन्होंने एक और रिकॉर्ड अपने नाम किया और टेस्ट क्रिकेट में सर्वाधिक 10 बार 150 से अधिक का स्कोर करने के जावेद मियांदाद की बराबरी कर ली। साथ ही उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में अपने 8000 रन भी पूरे कर लिए। यूनुस के आउट होने के कुछ देर बाद ही मिस्बाह ने पारी घोषित कर दी।


जवाब में ऑस्ट्रेलिया को भी डेविड वॉर्नर (नाबाद 16) ने तेज शुरुआत दिलाई और इमरान खान के पहले ही ओवर में 3 चौके ठोक डाले। हालांकि इमरान ने भी करारा जवाब दिया और अपने तीसरे ओवर में दूसरे ओपनर क्रिस रोजर्स (5) को विकेटकीपर सरफराज अहमद के हाथों लपकवा दिया। वॉर्नर के साथ नाइटवॉचमैन नाथन ल्योन एक रन बनाकर नाबाद लौटे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed