फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   2nd T20: Pakistan chased 194 runs in 16.5 overs vs Ireland; Babar most successful T20I Captain, Rizwan

PAK vs IRE 2nd T20: पाकिस्तान ने आयरलैंड के खिलाफ 16.5 ओवर में चेज किए 194 रन; बाबर सबसे कामयाब टी20 कप्तान

Mon, 13 May 2024 12:16 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, डबलिन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, डबलिन Published by: स्वप्निल शशांक Updated Mon, 13 May 2024 12:16 AM IST
सार

पहला मैच आयरलैंड ने पांच विकेट से अपने नाम किया था। अब सीरीज का निर्णायक मुकाबला 14 मई को खेला जाएगा। पाकिस्तान के टी20 कप्तान रहते हुए बाबर की यह 45वीं जीत थी। वह पाकिस्तान के सबसे कामयाब टी20 कप्तान हैं। 

विज्ञापन
2nd T20: Pakistan chased 194 runs in 16.5 overs vs Ireland; Babar most successful T20I Captain, Rizwan
फखर जमान और मोहम्मद रिजवान - फोटो : PCB Twitter

विस्तार

पाकिस्तान ने तीन मैचों की टी20 सीरीज में जबरदस्त वापसी करते हुए दूसरा मैच सात विकेट से अपने नाम किया। डबलिन में खेले गए मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए आयरलैंड ने 20 ओवर में सात विकेट गंवाकर 193 रन बनाए थे। लोर्कन टकर ने 51 रन की पारी खेली। जवाब में पाकिस्तान ने 16.5 ओवर में ही तीन विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया। कप्तान बाबर आजम फेल रहे और खाता भी नहीं खोल सके। वहीं, मोहम्मद रिजवान ने 46 गेंद में 75 रन की नाबाद पारी खेली।
विज्ञापन


फखर जमान ने 40 गेंद में 78 रन बनाए। आजम खान ने 10 गेंद में 30 रन की नाबाद पारी खेली। सीरीज 1-1 की बराबरी पर है। पहला मैच आयरलैंड ने पांच विकेट से अपने नाम किया था। अब सीरीज का निर्णायक मुकाबला 14 मई को खेला जाएगा। पाकिस्तान के टी20 कप्तान रहते हुए बाबर की यह 78 मैचों में 45वीं जीत थी। वह दुनिया के सबसे कामयाब टी20 कप्तान बन गए हैं। उनके रहते पाकिस्तान की टीम को 26 मैचों में हार मिली है। सात मैचों का कोई नतीजा नहीं निकला। बाबर ने युगांडा के कप्तान ब्रायन मसाबा का रिकॉर्ड तोड़ा। ब्रायन की कप्तानी में युगांडा ने 44 मैच जीते थे।
विज्ञापन

बतौर कप्तान सबसे ज्यादा टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच जीतने वाले कप्तान
कप्तान मैच जीते
बाबर आजम 78 45
ब्रायन मसाबा 56 44
असगर अफगान 52 42
इयोन मोर्गन 72 42
रोहित शर्मा 54 41
एमएस धोनी 72 41

आयरलैंड की पारी
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी आयरलैंड के लिए लॉर्कन टकर ने सर्वाधिक 51 रनों की पारी खेली। दरअसल, सलामी बल्लेबाजी के लिए उतरे कप्तान पॉल स्टर्लिंग सिर्फ 11 रन और एंडी बलबरिनी 16 रन बनाकर पवेलियन लौटे। इसके बाद मोर्चा टकर और टेक्टर ने संभाला। दोनों के बीच तीसरे विकेट के लिए 62 रनों की साझेदारी हुई जिसे अब्बास ने तोड़ा। टेक्टर 28 गेंदों में 32 रनों की पारी खेलकर आउट हुए। इस मैच में कर्टिस कैम्फर ने 22, जॉर्ज डॉकरेल ने 15 और मार्क डेयर ने नौ रन बनाए। वहीं,  गेरेथ डलेनी 28 और ग्राहम ह्यूम दो रन बनाकर नाबाद रहे। पाकिस्तान के लिए शाहीन अफरीदी ने तीन और अब्बास अफरीदी ने दो विकेट लिए। वहीं, मोहम्मद आमिर और नसीम शाह को एक-एक सफलता मिली।

पाकिस्तान की पारी
194 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान के लिए मोहम्मद रिजवान और फखर जमान ने विस्फोटक प्रदर्शन किया। दरअसल, टीम ने दो विकेट 13 रनों के स्कोर पर खो दिए थे। सईम अयूब छह और कप्तान बाबर आजम बिना कोई रन बनाए आउट हुए। इसके बाद मोर्चा रिजवान और जमान ने संभाला। दोनों के बीच तीसरे विकेट के लिए 140 रनों की साझेदारी हुई। जमान छह चौकों और छह छक्कों की मदद से 78 रन बनाने में कामयाब हुए। इसके बाद पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए उतरे आजम खान ने रिजवान के साथ टीम को जीत दिलाई। सलामी बल्लेबाज 75 और आजम 30 रन बनाकर नाबाद रहे। आयलैंड के लिए मार्क डेयर, ग्राहम ह्यूम और बेन व्हाइट ने एक-एक विकेट चटकाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed