फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   2nd t20: mccullum franklin help new zealand draw level vs england

मैक्कुलम के विस्फोट से न्यूजीलैंड की धमाकेदार जीत

Tue, 12 Feb 2013 03:57 PM IST
हेमिल्टन/एजेंसी
हेमिल्टन/एजेंसी Updated Tue, 12 Feb 2013 03:57 PM IST
विज्ञापन
2nd t20: mccullum franklin help new zealand draw level vs england

किवी कप्तान ब्रेंडन मैक्कुलम (74) के विस्फोटक अर्द्धशतक के बाद जेम्स फ्रेंक्लिन (15 रन पर चार विकेट) की घातक गेंदबाजी के दम पर न्यूजीलैंड ने दूसरे अंतरराष्ट्रीय टी20 मैच में इंग्लैंड को 55 रन से मात देकर तीन मैचों की इस सीरीज में 1-1 की बराबरी कर ली है।

विज्ञापन


मैक्कुलम ने मात्र 38 गेंदों में छह चौके और पांच छक्के जड़ते हुए ताबड़तोड़ 74 रन बनाए और इस धुआंधार पारी की बदौलत न्यूजीलैंड ने 20 ओवर में छह विकेट पर 192 रन का मजबूत स्कोर बनाया। इसके जवाब में इंग्लैंड की टीम 19.3 ओवर में मात्र 137 रन पर सिमट गई।
विज्ञापन


इंग्लैंड की तरफ से जोस बटलर ने सर्वाधिक 54 रन बनाए जबकि जेम्स ट्रेडवेल ने 22 रन का योगदान दिया। कीवी गेंदबाज फ्रेंक्लिन ने शानदार गेंदबाजी करते हुए मात्र 3.3 ओवर में 15 रन देकर इंग्लैंड के चार बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मिशेल मैकक्लीनगन ने 24 रन पर दो विकेट और इयान बटलर ने नौ रन पर दो विकेट लिए। जीत के लिए 193 रनों का मुश्किल लक्ष्य का पीछा करने उतरे इंग्लैंड की शुरूआत बेहद खराब रही और 47 रन तक उसकी आधी टीम पवेलियन कूच कर चुकी थी। इसके बाद भी विकेट गिरने का सिलसिला बदस्तूर जारी रहा और अंतिम ओवर में 137 रन पर ठिठक गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed