फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   2nd day live: india vs new zealand second test

दूसरे दिन का खेल खत्म, भारत मजबूत स्थिति में

Sat, 15 Feb 2014 12:20 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Sat, 15 Feb 2014 12:20 PM IST
विज्ञापन
2nd day live: india vs new zealand second test

अजिंक्य रहाणे के पहली शतकीय पारी के दम पर भारत ने दूसरे टेस्ट के दूसरे दिन न्यूजीलैंड पर अपना शिकंजा कस लिया है।

विज्ञापन


वेलिंगटन में खेले जा रहे मुकाबले के दूसरे दिन स्टंप्स तक न्यूजीलैंड ने एक विकेट पर 24 रन बना लिए हैं और उसे पारी की हार टालने के लिए तीसरे दिन खासा संघर्ष करना हो्गा। जहीर खान ने भारत को पहली सफलता दिलाते हुए पीटर फुल्टन (1) को पगबाधा कर दिया। भारत पहली पारी के आधार पर अभी 222 रन आगे है। (लाइव स्कोरकार्ड)
विज्ञापन


खेल खत्म होने के समय क्रीज पर हैमिश रदरफोर्ड (18) और केन विलियम्सन (4) खेल रहे थे। इससे पहले खेल खत्म होने से 40 मिनट पहले भारत की पहली पारी में 438 रनों पर खत्म हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


टीम इंडिया की ओर से अजिंक्य रहाणे ने सर्वाधिक 118 रनों का योगदान दिया। जहीर खान (22) के रूप में भारत का अंतिम विकेट गिरा।

टिम साउदी ने रहाणे (118 रन, 17 चौका और 1 छक्का) की शानदार पारी का अंत किया। रहाणे ने भारतीय पारी की 100वें ओवर की पहली गेंद पर चौका मारकर अपना पहला अंतरराष्ट्रीय शतक पूरा किया। इससे पहले उनका टेस्ट क्रिकेट में सर्वाधिक स्कोर 96 रन था जो उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ उसी की धरती पर बनाया था।

रहाणे के अलावा शिखर धवन ने 98 और कप्तान धोनी ने 68 रनों का योगदान दिया।

पहली पारी के आधार पर भारत को अब 246 रनों की विशाल बढ़त हासिल हुई। मेजबान टीम की ओर से तेज गेंदबाजों ट्रेंट बॉल्ट, नील वागनेर और टिम साउदी ने तीन-तीन विकेट हासिल किए।


शतक से चूके धवन
भारत की ओर से शिखर धवन (98) के अलावा कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने 68 रनों की पारी खेली। धवन महज दो रन से अपने लगातार दूसरे शतक से चूक गए। पहले टेस्ट मैच की दूसरी पारी में धवन ने शानदार शतक लगाया था।

बाएं हाथ के बल्लेबाज धवन ने नाइटवॉचमैन बल्लेबाज इशांत शर्मा (26) के साथ दूसरे टेस्ट के दूसरे दिन की पारी को आगे बढ़ाया और तीसरे विकेट के लिए 52 रनों की साझेदारी कर भारत को दिन की ठोस शुरुआत दिलाई।

इससे पहले न्यूजीलैंड की पहली पारी 192 रनों पर आउट हो गई थी। भारत की ओर से तेज गेंदबाज इशांत शर्मा ने छह और मोहम्मद शमी ने चार विकेट झटके।

टीम इंडिया दो मैचों की टेस्ट सीरीज में न्यूजीलैंड के हाथों 0-1 से पीछे है। इससे पहले भारत वनडे सीरीज भी गंवा चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed