फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   26/11 Mumbai terror attack: Virender Sehwag pays tribute to Tukaram Omble

26/11 Mumbai Attack: अपनी जान देकर कई जिंदगियां बचाने वाले तुकाराम ओंबले को सहवाग का सलाम

Thu, 26 Nov 2020 11:11 AM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अंशुल तलमले Updated Thu, 26 Nov 2020 11:11 AM IST
विज्ञापन
26/11 Mumbai terror attack: Virender Sehwag pays tribute to Tukaram Omble
हमले के दौरान होटल ताज से निकलता धुंआ - फोटो : ट्विटर @I_WRITENOTHING

पाकिस्तान से आए जैश-ए-मोहम्मद के 10 आतंकवादियों ने मुंबई को बम धमाकों और गोलीबारी से दहला दिया था। इस आतंकी हमले को आज 12 साल हो गए। कराची के रास्ते मुंबई आए आतंकियों ने अपनी गोलियों से 160 से ज्यादा निर्दोष लोगों की जान ली थी तो 300 ज्यादा लोग घायल हुए थे। कई पुलिसकर्मी शहीद हुए थे, उन्हीं में से एक तुकाराम ओंबले को सहवाग ने आज नमन किया है।

विज्ञापन

26/11 Mumbai terror attack: Virender Sehwag pays tribute to Tukaram Omble
मुंबई स्थित तुकाराम ओंबले की प्रतिमा - फोटो : ट्विटर

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने ट्वीट किया, 'दुखद दिन के 12 साल। तुकाराम ओंबले हमारी धरती में पैदा हुए सबसे बहादुर बेटों में से एक हैं। उस दिन उनके द्वारा प्रदर्शित साहस, चपलता और निस्वार्थता को बयां करने के लिए हर शब्द, पुरस्कार कम पड़ जाएंगे। आपकी बहादुरी का कोई सानी नहीं। गर्व है बहुत ऐसे महान इंसान पर'

विज्ञापन
विज्ञापन

26/11 Mumbai terror attack: Virender Sehwag pays tribute to Tukaram Omble
26/11 में शहीद हुए देश के हीरो - फोटो : ट्विटर

मुंबई पुलिस में एएसआई रहे तुकाराम ओंबले ने पूरी निडरता से निहत्थे ही आतंकी अजमल कसाब को पकड़ा था, इस दौरान कसाब ने उन पर अंधाधुंध फायरिग की और वह मौके पर ही शहीद हो गए थे। मरणोपरांत तुकाराम ओंबले को सर्वोच्च वीरता पुरस्कार अशोक चक्र से सम्मानित किया गया था। इस ओंबले ही नहीं बल्कि इस लड़ाई में तत्कालीन एटीएस चीफ हेमंत करकरे, एसीपी अशोक काम्टे, इंस्पेक्टर विजय सालस्कर ने भी अपनी जान देकर देश की रक्षा की थी। एनएसजी के कमांडो मेजर संदीप उन्नीकृष्णन मिशन ऑपरेशन ब्लैक टारनेडो का नेतृत्व करते हुए ताज होटल के पास शहीद हुए थे। मरणोपरांत उन्हें भी साल 2009 में अशोक चक्र से सम्मानित किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed