फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   2025 Champions trophy First time Pakistan will host any icc tournament alone

2025 चैंपियंस ट्रॉफी: पहली बार अकेले किसी आईसीसी टूर्नामेंट की मेजबानी करेगा पाकिस्तान, इससे पहले 1996 वर्ल्डकप में था होस्ट

Tue, 16 Nov 2021 07:11 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शक्तिराज सिंह Updated Tue, 16 Nov 2021 07:11 PM IST
सार

आईसीसी ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की मेजबानी पाकिस्तान को सौंपी है। यह पहला मौका है जब पाकिस्तान अकेले किसी आईसीसी टूर्नामेंट की मेजबानी करेगा। 
 

विज्ञापन
2025 Champions trophy First time Pakistan will host any icc tournament alone
पाकिस्तान क्रिकेट टीम - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

आईसीसी चैंपियंस ट्राफी 2025 की मेजबानी पाकिस्तान को सौंपी गई है। यह पहला मौका है जब पाकिस्तान अकेले किसी आईसीसी टूर्नामेंट की मेजबानी करेगा। इससे पहले 1987 और 1996 में पाकिस्तान ने वनडे वर्ल्डकप की मेजबानी की थी, लेकिन दोनों बार भारत भी उसके साथ था। इन दोनों वर्ल्डकप में पाकिस्तान और भारत ने संयुक्त रूप से मेजबानी की थी। वहीं 1996 विश्वकप में भारत और पाकिस्तान के साथ श्रीलंका ने भी मेजबान देशों में शामिल था। 
विज्ञापन


पाकिस्तान क्रिकेट इतिहास में अब तक कभी भी पूरे टूर्नामेंट के आयोजन की जिम्मेदारी सिर्फ पीसीबी के ऊपर नहीं थी। दोनों बार भारत उसके साथ था और पाकिस्तान से ज्यादा मैच भारतीय मैदानों पर खेले गए थे। 1987 विश्व कप का मेजबान भारत और पाकिस्तान संयुक्त रूप से था। वहीं, 1996 में भारत, पाकिस्तान और श्रीलंका संयुक्त रूप से मेजबान रहे थे। 2025 चैंपियंस ट्रॉफी टूर्नामेंट में पहली बार पाकिस्तान अकेले मेजबानी करेगा।
विज्ञापन


पाकिस्तान के पास 26 मैचों की मेजबानी का अनुभव
1987 वर्ल्डकप में पाकिस्तान ने भारत के साथ मिलकर आईसीसी वनडे वर्ल्डकप की मेजबानी की थी। इस टूर्नामेंट में कुल 27 मैच खेले गए थे। इनमें से 17 मैच भारत और 10 मैच पाकिस्तान में खेले गए थे। वहीं 1996 वर्ल्डकप में कुल 37 मैच हुए थे। इनमें से 17 भारत, 16 पाकिस्तान और चार मैच श्रीलंका में खेले गए थे।  
विज्ञापन
विज्ञापन


2009 में श्रीलंका टीम पर हुआ था हमला
2009 में श्रीलंका टीम पर हुए आतंकी हमले के बाद छह टीमों ने पाकिस्तान का दौरा किया है। 2015 में सबसे पहले जिम्बाब्वे  ने यहां चार टी-20 मैच खेले थे। इसके बाद वर्ल्ड XI ने यहां तीन मैच खेले थे। 2017 में श्रीलंका, 2018 में वेस्टइंडीज, 2020 में बांग्लादेश और 2021 में दक्षिण अफ्रीका ने भी पाकिस्तान जाकर मैच खेले। हालांकि इसके बाद न्यूजीलैंड ने पाकिस्तान जाकर भी मैच खेलने से मना कर दिया था और बाद में इंग्लैंड ने भी पाकिस्तान का दौरा रद्द कर दिया। 

अब तक अफ्रीका और वेस्टइंडीज ही बड़ी टीमें रही हैं, जिन्होंने पाकिस्तान का दौरा किया है। अगले कुछ महीनों में वेस्टइंडीज और ऑस्ट्रेलिया की टीम भी पाकिस्तान का दौरा करेगी। वेस्टइंडीज की टीम 13 दिसंबर से 22 दिसंबर के बीच तीन टी-20 और तीन वनडे की सीरीज खेलने पाकिस्तान जाएगी।


इसके बाद ऑस्ट्रेलिया तीन मार्च से पांच अप्रैल के बीच पाकिस्तान का दौरा करेगा। इस दौरान तीन टेस्ट, तीन वनडे और एक टी-20 मैच खेला जाएगा। पाकिस्तान 2023 में एशिया कप की मेजबानी भी करेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed