{"_id":"616aada571e25e70ce6c4d74","slug":"20-world-cup-2021-pakistan-cricket-board-launches-new-jersey-compete-with-india-on-october-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"T-20 World Cup 2021: पाकिस्तान ने लॉन्च की नई जर्सी, 24 अक्तूबर को होगा भारत से मुकाबला","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
T-20 World Cup 2021: पाकिस्तान ने लॉन्च की नई जर्सी, 24 अक्तूबर को होगा भारत से मुकाबला
Sat, 16 Oct 2021 04:17 PM IST
ओम. प्रकाश
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: ओम. प्रकाश
Updated Sat, 16 Oct 2021 04:17 PM IST
सार
टी-20 क्रिकेट विश्व कप को देखते हुए पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने टीम के लिए जर्सी लॉन्च कर दी। नई जर्सी गहरे हरे रंग में है। टी-20 वर्ल्ड कप में भारत और पाकिस्तान के बीच 24 अक्तूबर को मैच खेला जाएगा।
विज्ञापन
पाकिस्तान टीम के कप्तान बाबर आजम
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने संयुक्त अरब अमीरात और ओमान में खेले जाने वाले आईसीसी टी-20 विश्व कप को देखते हुए अपनी टीम के लिए नई जर्सी लॉन्च कर दी। 17 अक्तूबर से टी-20 विश्व कप की शुरुआत होने जा रही है। इस मौके पर बाबर आजम ने कहा कि उनकी टीम भारत के साथ 24 अक्तूबर को होने वाले मुकाबले के लिए तैयार है। पीसीबी द्वारा लॉन्च की गई जर्सी पर भारत का नाम लिखा है। हाल ही में टीम इंडिया की भी नई जर्सी लॉन्च की गई थी।
विज्ञापन
पाकिस्तान की जर्सी पर लिखा है भारत का नाम
पीसीबी द्वार लॉन्च की गई जर्सी से पहले एक फोटो वायरल हुई थी जिस पर यूएई का नाम लिखा था। जिसको लेकर क्रिकेट फैंस के प्रतिक्रिया की थी। लेकिन पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड द्वारा लॉन्च की गई जर्सी पर भारत का ही नाम लिखा है। जिसके बाद इन सभी अफवाहों पर विराम लग गया।
विज्ञापन
जर्सी पर भारत का नाम लिखने की वजह
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद के नियमों के मुताबिक टूर्नामेंट के नाम के साथ देश का नाम भी जर्सी पर लिखा जाता है। टी-20 विश्व कप का आयोजन भले ही संयुक्त अरब अमीरात और ओमान में हो रहा हो लेकिन उसकी मेजबानी भारत की कर रहा है। यही वजह है कि पाकिस्तान की जर्सी पर इंडिया लिखा है। कोरोना वायरस महामारी के चलते बीसीसीआई ने इस टी-20 विश्व कप को यूएई और ओमान स्थानांतरित कर दिया था।
विज्ञापन
विश्व कप में भारत और पाकिस्तान आमने-सामने
इतिहास गवाह है कि पाकिस्तान 50 ओवर या 20 ओवर के विश्व कप मैच में आज तक भारत से जीत नहीं पाया है। दोनों टीमों के बीच 50 ओवर के विश्व कप में अब तक 7 मैच खेले गए हैं जिसमें टीम इंडिया 7-0 से बढ़त बरकरार है। वहीं, टी-20 वर्ल्ड कप में भारत और पाकिस्तान के बीच चार मुकाबले हुए जिनमें टीम इंडिया ने तीन मैच जीते और एक टाई रहा। टाई रहे मैच को बॉल आउट में भारत ने जीता था। इस तरह पाकिस्तान को भारत के खिलाफ विश्व कप मैचों में अपनी पहली जीत का इंतजार है।
24 अक्तूबर को होगा महामुकाबला
आईसीसी टी-20 विश्व कप 2021 में भारत और पाकिस्तान के बीच 24 अक्तूबर को मैच खेला जाएगा। इस मैच का इंतजार क्रिकेट फैंस बेसब्री से कर रहे हैं। हाल के दिनों में पाकिस्तान के कई पूर्व क्रिकेटरों ने कहा है कि इस बार टीम इतिहास बदलेगी। देखना दिलचस्प होगा भारत और पाकिस्तान के बीच खेले जाने वाले मैच में कौन टीम किस पर भारी पड़ेगी।