{"_id":"5d850e188ebc3e016440769a","slug":"1983-world-cup-captain-kapil-dev-wins-60-64-individual-age-category-in-champions-golf","type":"story","status":"publish","title_hn":"1983 विश्व कप विजेता कप्तान कपिल देव बने गोल्फ चैंपियन, 100 से अधिक गोल्फरों को पछाड़ा","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
1983 विश्व कप विजेता कप्तान कपिल देव बने गोल्फ चैंपियन, 100 से अधिक गोल्फरों को पछाड़ा
Sat, 21 Sep 2019 07:48 AM IST
मुकेश कुमार झा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Sat, 21 Sep 2019 07:48 AM IST
विज्ञापन
कपिल देव
- फोटो : सोशल मीडिया
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान कपिल देव ने एवीटी चैंपियन्स टूर गोल्फ टूर्नामेंट में शुक्रवार को 60 से 64 वर्ष के आयु वर्ग का खिताब जीता जबकि सीमा सुरक्षा बल के पुष्पेंद्र सिंह राठौड़ ने ओवरआल ट्रॉफी जीती।
विज्ञापन
इस चैंपियनशिप में दस शहरों के 100 से अधिक गोल्फरों ने हिस्सा लिया था। इस पार 72 कोर्स में दोनों दिन बारिश होने के कारण खेलना मुश्किल हो गया था।
1983 में भारत को पहला क्रिकेट विश्व कप का खिताब दिलाने वाले पूर्व भारतीय कप्तान कपिल ने कहा, 'जीतना हमेशा अच्छा अहसास होता है। एवीटी टूर बेहतरीन प्रयास है जिससे हम सरीखे सीनियर एमेच्योर को किसी उद्देश्य के लिए नियमित तौर पर खेलने में मदद मिल रही है। सीनियर टूर ने कुछ प्रतिभाशली गोल्फरों में प्रतिस्पर्धी भावना जगा दी है।'
विज्ञापन
इसका पहला चरण मार्च में दिल्ली-एनसीआर में आयोजित किया गया था व दूसरा चरण बेंगलुरू में जून में हुआ था। इसका अंतिम और चौथा चरण जनवरी-2020 में कोलकाता में खेला जाएगा।
विज्ञापन