फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   1214 players Registerd for IPL 2022 Mega Auction to be held in Bengaluru

IPL 2022 Mega Auction: मेगा ऑक्शन के लिए 19 देशों के 1214 खिलाड़ी नामित, जानें किस देश के कितने खिलाड़ियों ने कराया रजिस्ट्रेशन

Sat, 22 Jan 2022 11:40 AM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शक्तिराज सिंह Updated Sat, 22 Jan 2022 11:40 AM IST
सार

आईपीएल 2022 के मेगा ऑक्शन में शामिल होने के लिए रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख 20 जनवरी थी। अब तक 19 देशों के 1,214 खिलाड़ियों ने इस मेगा ऑक्शन का हिस्सा बनने में रुचि दिखाई है। इसमें भारत के 896 और विदेशों के 318 खिलाड़ी शामिल हैं। 

विज्ञापन
1214 players Registerd for IPL 2022 Mega Auction to be held in Bengaluru
आईपीएल - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

इंडियन प्रीमियर लीग के 15वें संस्करण के लिए मेगा ऑक्शन का आयोजन 12 और 13 फरवरी को होगा। इसके लिए रजिस्ट्रेशन 20 जनवरी को बंद हुआ और अब तक 19 देशों के 1,214 खिलाड़ी नामित हो चुके हैं। इसमें 896 भारतीय और 318 विदेशी खिलाड़ी शामिल हैं। हालांकि, यह मेगा ऑक्शन की अंतिम सूची नहीं है। अभी इनमें से खिलाड़ियों की छटनी होगी और अंतिम लिस्ट में चुनिंदा खिलाड़ियों को ही शामिल किया जाएगा। इस बार मेगा ऑक्शन में 10 टीमें शामिल होंगी। लखनऊ और अहमदाबाद दो नई टीमें हैं, जो इस सीजन से आईपीएल में जुड़ रही हैं। 
विज्ञापन


मेगा ऑक्शन की पहली सूची में जो 1,214 खिलाड़ी शामिल हैं, उनमें 270 खिलाड़ी ऐसे हैं, जो अपने देश के लिए कम से कम एक मैच खेल चुके हैं। वहीं 903 खिलाड़ी ऐसे हैं, जिन्होंने अपने देश के लिए कोई मैच नहीं खेला है। इसमें 41 खिलाड़ी ऐसे देशों से भी हैं, जहां की टीम को टेस्ट क्रिकेट खेलने की अनुमति नहीं है। ये टीमें सिर्फ टी-20 या वनडे मैच खेलती हैं। 
विज्ञापन


मेगा ऑक्शन में अधिकतम 217 खिलाड़ी बिकेंगे
आईपीएल की एक टीम अधिकतम 25 और कम से कम 18 खिलाड़ी अपने साथ जोड़ सकती है। इस लिहाज से सभी 10 टीमें मिलकर अधिकतम 250 खिलाड़ी खरीद सकती हैं। इसमें से 33 खिलाड़ी पहले ही रीटेन किए जा चुके हैं। इसका मतलब है कि मेगा ऑक्शन में अधिकतम 217 खिलाड़ी खरीदे जा सकते हैं। इसमें विदेशी खिलाड़ियों की अधिकतम संख्या 70 है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मेगा ऑक्शन में किन खिलाड़ियों पर लगेगी बोली
  • 270 खिलाड़ी जो अपने देश के लिए कम से कम एक मैच खेले हों। इसमें 61 भारतीय और 209 विदेशी खिलाड़ी शामिल हैं।
  • 41 खिलाड़ी जिनकी राष्ट्रीय टीम के पास अभी भी टेस्ट टीम का दर्जा नहीं है। (जैसे- नामीबिया, कनाडा आदि)
  • 149 खिलाड़ी, जो पहले भी आईपीएल खेल चुके हैं, लेकिन अपने देश के लिए नहीं खेले हैं। इसमें 143 भारतीय और छह विदेशी खिलाड़ी शामिल हैं।
  • 692 भारतीय खिलाड़ी जिन्होंने टीम इंडिया के लिए कोई मैच नहीं खेला है।
  • 62 विदेशी खिलाड़ी जिन्होंने कोई अंतरराष्ट्रीय मैच नहीं खेला है। 
जानिए किस देश के कितने खिलाड़ी हुए नामित

देश 

खिलाड़ियों की संख्या

भारत 896

अफगानिस्तान

20

ऑस्ट्रेलिया

59

बांग्लादेश

9

इंग्लैंड

30

आयरलैंड

3

न्यूजीलैंड

29

दक्षिण अफ्रीका

48

श्रीलंका

36

वेस्टइंडीज

41

जिम्बाब्वे 

2

भूटान  1
नामीबिया  5
नेपाल  15
नीदरलैंड 1
ओमान  3
स्कॉटलैंड  1
यूएई 1
अमेरिका 14

किस टीम ने किन खिलाड़ियों को किया रीटेन
  • मुंबई इंडियंसः रोहित शर्मा, जसप्रीत बुमराह, सूर्यकुमार यादव और कीरोन पोलार्ड।
  • रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोरः विराट कोहली, ग्लेन मैक्सवेल, मोहम्मद सिराज।
  • चेन्नई सुपरकिंग्सः रवींद्र जडेजा, एमएस धोनी, ऋतुराज गायकवाड़, मोईन अली।
  • दिल्ली कैपिटल्सः ऋषभ पंत, अक्षर पटेल, पृथ्वी शॉ और एनरिक नॉर्टजे।
  • कोलकाता नाइटराइडर्सः आंद्रे रसेल, वरुण चक्रवर्ती, वेंकटेश अय्यर और सुनील नरेन।
  • राजस्थान रॉयल्सः संजू सैमसन, जोस बटलर, यशस्वी जायसवाल।
  • पंजाब किंग्सः मयंक अग्रवाल, अर्शदीप सिंह।
  • सनराइजर्स हैदराबादः केन विलियम्सन, अब्दुल समद और उमरान मलिक।
  • लखनऊः केएल राहुल, मार्कस स्टोइनिस, रवि बिश्नोई।
  • अहमदाबादः हार्दिक पांड्या, राशिद खान, शुभमन गिल।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed