डीडीसीए चुनाव: अंतिम दिन पड़े सबसे ज्यादा 1019 वोट, चारों दिन कुला मिलाकर पड़े 2791वोट
हॉकी विश्व कप जीतने वाली भारतीय टीम के कप्तान अजित पाल सिंह, देश और दुनिया के धांसू विस्फोटक ओपनर वीरेंद्र सहवाग, तेज गेंदबाज इशांत शर्मा डीडीसीए के चुनावों के चौथे और अंतिम दिन शनिवार को यहां डीडीसीए मुख्यालय में वोट डाले। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के कोषाध्यक्ष अनिरुद्ध चौधरी और आईपीएल की गवर्निंग काउंसिल के अध्यक्ष राजीव शुक्ला ने भी अंतिम दिन वोट डाले।
शनिवार को अंतिम दिन सबसे ज्यादा 1019 वोटरों ने विभिन्न पदों के लिए मत डाले। चारों दिन को मिलाकर कुल 2791 वोट पड़े हैं। चार दिन तक चली मतदान की प्रक्रिया शनिवार को पूरी हो गई। इसके साथ ही डीडीसीए के चुनावों में तीनों गुटों के अध्यक्ष पद के उम्मीदवार-रजत शर्मा, मदन लाल और विकास सिंह सहित अन्य विभिन्न पदों के उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला ईवीएम मशीन में बंद हो गया। 2 जुलाई को मतगणना के बाद चुनावों के नतीजे घोषित किए जाएंगे।
डीडीसीए चुनावों के अंतिम दिन अध्यक्ष पद के तीनों उम्मीदवार- रजत शर्मा, मदन लाल और विकास सिंह शाम चार बजे तक अपने अपने समर्थक एक-एक मतदाता को मतदान के लिए डीडीसीए मुख्यालय में लाने के लिए पूरी मशक्कत करते दिखे। डीडीसीए अध्यक्ष पद के इन तीनों उम्मीदवारों के चेहरे पर थकान के साथ अपनी अपनी जीत के लिए विश्वास से ज्यादा अनिश्चय के भाव ज्यादा दिखे। रजत शर्मा के समर्थन करने के लिए दिल्ली के विधायक बीजेपी ओपी शर्मा और दिल्ली प्रदेश भाजपा अध्यक्ष और सांसद मनोज तिवारी भी शाम करीब पौने चार बजे डीडीसीए मुख्यालय आए।
पहली बार प्रॉक्सी को खत्म कर डीडीसीए में इन चुनावों में वोटिंग में ईवीएम का इस्तमेाल किया। डीडीसीए के इन चुनावों के अंतिम दिन क्रॉसवोटिंग की आशंका भी खूब जताई गई। डीडीसीए के इन चुनावों से जुड़े तीनों गुटों के करीबियों से बात करने पर यह बात साफ तौर पर सामने आई कि क्रॉस वोटिंग खूब हुई। क्रॉसवोटिंग इन चुनावों में किसी भी पद के उम्मीदवार का खेल बिगड़ सकती है।
क्रॉस वोटिंग से किसी भी एक गुट को साफ तौर पर बहुमत मिलने की कम संभावना के मद्देनजर खिचड़ी पकने और मिली जुले निजाम की उम्मीद ज्यादा है। यूं भी डीडीसीए के मतदाताओं को पहली अपनी मन की करने और आजाद होकर मत डालने का मौका मिला है। इससे उन्होंने खुल कर वोट डाले।
डीडीसीए की सालाना आम बैठक: सदस्यों के ऐतराज के बावजूद एजीएम में बैलेंस शीट पास
दिल्ली जिला क्रिकेट संघ (डीडीसीए) की सालाना आम बैठक (एजीएम) में कुछ सदस्यों की नाराजगी और विरोध के बावजूद पांच साल की बैलेंस शीट पास कर दिया गया। पांच बरस बाद हुई डीडीसीए की एजीएम में उसके सदस्य और भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) और अंतर्राष्ट्रीय हॉकी संघ (एफआईएच) के अध्यक्ष नरिंदर बत्रा सहित कई सदस्यों ने इस पर ऐतराज उठाया।
इस काफी हल्ला गुल्ला हुआ। यह एजीएम दिल्ली हाईकोर्ट द्वारा डीडीसीए को चलाने के लिए नियुक्त प्रशासक पूर्व जस्टिस विक्रमजीत सेन की मौजूदगी में हुई। इस एजीएम में डीडीसीए की कई बरस से लंबित बैलेंस शीट, ऑडिटर की नियुक्ति और आईपीएल के दौरान डीडीसीए के सदस्यों के बैठने की जगह क्योंकि बदली गई इस पर भी चर्चा हुई। ऑडिटर की नियुक्ति को चुनावों के बाद तक के लिए टाल दिया गया।