{"_id":"5980eb7e4f1c1b8f398b458d","slug":"captain-manish-pandey-s-india-a-beats-afganistan-by-113-runs","type":"story","status":"publish","title_hn":"कप्तान मनीष पांडेय के दम पर जीता भारत ए, अफगानिस्तान को 113 रनों से दी मात ","category":{"title":"Cricket","title_hn":"क्रिकेट","slug":"cricket"}}
कप्तान मनीष पांडेय के दम पर जीता भारत ए, अफगानिस्तान को 113 रनों से दी मात
अमर उजाला ब्यूरो/ नई दिल्ली
Updated Wed, 02 Aug 2017 02:28 AM IST
विज्ञापन
Manish Pandey
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कप्तान मनीष पांडेय (86*) के शानदार अर्द्धशतक की बदौलत भारत ए ने अफगानिस्तान ए को 113 रन से हराकर त्रिकोणीय वनडे सीरीज में अपनी दूसरी जीत दर्ज की।
विज्ञापन
भारत ए ने पांडेय और युवा ऋषभ पंत (60) की मदद से पांच विकेट पर 322 रन बनाए और अफगानिस्तानी टीम नौ विकेट पर 209 रन ही बना सकी। पांडेय ने 87 गेंदों की अपनी नाबाद पारी में नौ चौके और एक छक्का जड़ा।
विज्ञापन
विकेटकीपर बल्लेबाज पंत ने 59 गेंदों पर पांच चौके और एक छक्का जड़ा। क्रुणाल पांड्या (48) ने 27 गेंदों पर ताबड़तोड़ सात चौके और एक छक्का लगाया। भारतीय टीम ने गत 28 जुलाई को अफगानिस्तान को सात विकेट से हराया था।
विज्ञापन
अफगानिस्तान ए की ओर से नजीबुल्लाह जदरान ने 78 गेंदों पर चार चौकों और तीन छक्कों की मदद से 62 रन की उम्दा पारी खेली।भारत के लिए मोहम्मद सिराज ने तीन विकेट झटके जबकि सिद्धार्थ कौल और विजय शंकर ने दो-दो विकेट अपने नाम किए।