INDvNZ: टीम इंडिया ऑलआउट, भारन ने बनाए 318 रन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आखिर में रवींद्र जडेजा 16 रन और उमेश यादव 8 रन बनाकर नाबाद लौटे। लेकिन दूसरे दिन टीम इंडिया की पारी लगभग आधे घंटे के भीतर ही सिमट गई। क्रीज पर खेलने उतरी जडेजा और यादव की जोड़ी ज्यादा देर पारी नहीं संभाल पाई और उमेश यादव 9 रन पर आखिरी विकेट के रूप में आउट हुए। वहीं जडेजा 42 रन बनाकर नॉटआउट रहे।
दूसरे दिन न्यूजीलैंड के गेंदबाजों को ज्यादा मेहनत नहीं करनी पड़ी। जडेजा के कंधो पर टीम इंडिया का स्कोर 350 का आंकड़ा नहीं छू सका। हालांकि ऐसी संभावना जताई जा रही थी कि भारतीय टीम 350 का स्कोर खड़ा कर लेगी। आखिर अंतिम विकेट पर टीम कब तक टिक पाती। वही टीम इंडिया की पहली पारी में मुरली विजय और पुजारा की सारी मेहनत पर पानी फिर गया।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया को सबसे पहला झटका के.एल राहुल के आउट होने पर लगा। वे केवल 32 रन बनाकर सेंटनर की गेंद पर विकेट कीपर हाथों में कैच दे बैठे। जबकि टीम को दूसरा झटका चेतेश्वर पुजारा का लगा, वे मिशेल सैंटनर की बॉल पर धराशायी हो गए। उन्होंने 109 बॉल पर 8 चौकों की मदद से 62 रन बनाए।
टीम को बड़ा झटका तब लगा जब कप्तान विराट कोहली का लगा। उन्होंने केवल 9 रनों का योगदान दिया। विराट वैगनर की ललचाती गेंद का शिकार हो गए। इसके बाद मुरली विजय 65 रन,वाइस कैप्टन रहाणे 18 रन, रोहित शर्मा 35 रन, रिद्धिमान साहा, आर. अश्विन 40 रन, मोहम्मद शमी शुन्य पर चलते बने।
सुबह तकरीबन 9:30 बजे मैच के दूसरे दिन की शुरूआत हुई। फिलहाल, इस ऐतिहासिक मैच को लेकर दर्शकों में रोमांच बरकरार है। वहीं बीसीसीआई ने मैच को और ज्यादा खास बनाने के लिए खास इंतजाम किए हैं।