{"_id":"5a1a7cd04f1c1bf4688bd96f","slug":"australia-require-56-runs-to-win-first-ashes-test-at-brisbane","type":"story","status":"publish","title_hn":"एशेज सीरीजः ऑस्ट्रेलिया की इस तिकड़ी के आगे इंग्लैंड ने टेके घुटने, ऑस्ट्रेलिया जीत से 56 रन दूर ","category":{"title":"Cricket","title_hn":"क्रिकेट","slug":"cricket"}}
एशेज सीरीजः ऑस्ट्रेलिया की इस तिकड़ी के आगे इंग्लैंड ने टेके घुटने, ऑस्ट्रेलिया जीत से 56 रन दूर
डिजिटल टीम अमर उजाला.कॉम
Updated Sun, 26 Nov 2017 08:30 PM IST
विज्ञापन
ऑस्ट्रेलियाई टीम
- फोटो : cricinfo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे एशेज सीरीज के पहले टेस्ट के चौथे दिन का खेल खत्म हो चुका है। मैच में कंगारू टीम की पकड़ बेहद मजबूत हो गई है। चौथे दिन इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया को 170 रनों का बेहद ही कमजोर लक्ष्य दिया। दिन का खेल खत्म होने तक ऑस्ट्रेलिया ने बिना विकेट खोए 114 रन बना लिए हैं और अब जीत के लिए मात्र 56 रनों की दरकार है।
मैच की दूसरी पारी में ऑस्ट्रेलियाई के ओपनरों ने टीम को जोरदार शुरूआत दिलाई। सीटी बैंक्रॉफ्ट ने 119 गेंदों पर 51* और डेविड वॉर्नर ने 86 गेंदों पर 60* रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।
दूसरी पारी में ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज मिचेल स्टार्क, जोश हेजलवुड और नाथन लायन ने धारदार गेंदबाजी करते हुए पूरी इंलिश टीम को मात्र 195 रनों पर ऑल आउट कर दिया। स्टार्क, हेजलवुड और लायन ने क्रमशः 3-3 विकेट लिए, वहीं कमिंस एक विकेट लेने में कामयाब रहे।
विज्ञापन
ये भी पढ़ेंः एशेज: इस बार क्रिकेट की सबसे प्रतिष्ठित ट्राफी पर किसका होगा कब्जा
इंग्लैंड की तरफ से सबसे ज्यादा रन कप्तान जो रूट ने बनाए। रूट ने 159 गेदों पर 51 रन बनाकर हेजलवुज की गेंद पर एलबीडब्ल्यू करार दिए गए। हालांकि उनके आउट होने के बाद मोहम्मद अली और विकेटकीपर जॉनी बेयरस्टो ने मिलकर कुछ संघर्ष जरूर किया। अली ने 40 और बेस्टो ने 42 रनों की पारी खेली।
मैच में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग का फैसला किया था। इंग्लैंड ने पहली पारी में 302 रन बनाए थे। इसके जवाब में ऑस्ट्रेलिया पहली पारी में 328 रन ही बना पाई। पहली पारी में ऑस्ट्रेलियाई टीम एक समय मुसीबत में नजर आ रही थी, लेकिन कप्तान स्टीव स्मिथ ने धमाकेदार 141* रनों की पारी खेल अपनी टीम को बढ़ दिलाने में कामयाबी हासिल की। दोनों टीमों के बीच एशेज का दूसरा मैच 1 दिसंबर से एडिलेड के ओवल मैदान पर खेला जाएगा।