फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Australia Announce Squad For Pakistan-Bangladesh Series, Three Youngsters Earn Maiden Chance IPL 2026

लखनऊ के बाहर होने का था इंतजार?: पाकिस्तान-बांग्लादेश से सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम का एलान; मार्श कप्तान

Mon, 11 May 2026 11:34 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिडनी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिडनी Published by: स्वप्निल शशांक Updated Mon, 11 May 2026 11:34 AM IST
सार

ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान और बांग्लादेश के खिलाफ आगामी सीरीज के लिए अपनी टीम का एलान कर दिया है। चयनकर्ताओं ने इस बार युवा खिलाड़ियों पर भरोसा जताते हुए तीन नए चेहरों को मौका दिया है। टीम में अनुभव और युवा जोश का संतुलन देखने को मिल रहा है, जबकि यह चयन भविष्य की योजनाओं को ध्यान में रखकर किया गया माना जा रहा है।

विज्ञापन
Australia Announce Squad For Pakistan-Bangladesh Series, Three Youngsters Earn Maiden Chance IPL 2026
ऑस्ट्रेलियाई टीम - फोटो : ANI

विस्तार

आईपीएल 2026 में प्लेऑफ की रेस से मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जाएंट्स के बाहर होते ही ऑस्ट्रेलियाई टीम का एलान हो गया है। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज और मई-जून 2026 में बांग्लादेश के खिलाफ होने वाली व्हाइट-बॉल सीरीज के लिए अपनी टीम की घोषणा की है। आईपीएल 2026 में लखनऊ सुपर जाएंट्स के लिए खेल रहे मिचेल मार्श दोनों ही फॉर्मेट में टीम की कप्तानी करते हुए नजर आएंगे। 
विज्ञापन

कमिंस-हेजलवुड-स्टार्क को आराम
पैट कमिंस, जोश हेजलवुड और मिचेल स्टार्क को आराम दिया गया है। वनडे टीम में बिली स्टैनलेक और राइली मेरेडिथ की वापसी हुई है। ओली पीक, लियाम स्कॉट और जोएल डेविस को पहली बार ऑस्ट्रेलियाई टीम में शामिल किया गया है। पीक को सिर्फ पाकिस्तान के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज के लिए टीम में शामिल किया गया है, जबकि स्कॉट को बांग्लादेश के खिलाफ सिर्फ वनडे सीरीज के लिए टीम में जगह दी गई है। जोएल डेविस बांग्लादेश के खिलाफ सिर्फ टी20 सीरीज में खेलते नजर आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

हेड और कोनोली बाद में जुड़ेंगे
आईपीएल 2026 में खेल रहे ट्रेविस हेड, कूपर कोनोली, बेन ड्वारशुइस और जेवियर बार्टलेट बांग्लादेश के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज में पीक, स्टैनलेक, मेरेडिथ और मैट शॉर्ट की जगह लेंगे। वनडे फॉर्मेट से संन्यास ले चुके ग्लेन मैक्सवेल को टी20 टीम में शामिल नहीं किया गया है।
विज्ञापन

तीन नए खिलाड़ियों को शानदार प्रदर्शन का इनाम
पीक, स्कॉट और डेविस को घरेलू प्रदर्शन में शानदार प्रदर्शन का इनाम मिला है। स्कॉट को 2025/26 में शेफील्ड शील्ड प्लेयर ऑफ द ईयर चुना गया था, जबकि डेविस 2025/26 बिग बैश लीग में सबसे अहम खिलाड़ी रहे थे। ओली पीक अंडर 19 वर्ल्ड कप 2026 में ऑस्ट्रेलियाई टीम के कप्तान रहे थे, जिसके बाद उन्हें ऑस्ट्रेलिया ए टीम में शामिल किया गया था।

मुख्य चयनकर्ता बेली ने क्या कहा
चयन समिति के अध्यक्ष जॉर्ज बेली ने कहा, 'नए खिलाड़ियों को इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने और नेशनल टीम का हिस्सा बनने का मौका मिलना हमेशा रोमांचक होता है। अनुभवी खिलाड़ियों के साथ नए और वापसी कर रहे प्लेयर्स का मिक्स उपमहाद्वीप दौरे पर अहम साबित होगा।'

पाकिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया का स्क्वॉड: मिचेल मार्श (कप्तान), एलेक्स कैरी, नाथन एलिस, कैमरून ग्रीन, जोश इंग्लिस, मैथ्यू कुहनेमन, मार्नस लाबुशेन, रिले मेरेडिथ, ओलिवर पीक, मैथ्यू रेनशॉ, तनवीर संघा, लियाम स्कॉट, मैट शॉर्ट, बिली स्टैनलेक और एडम जैम्पा।

बांग्लादेश के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया का स्क्वॉड: मिचेल मार्श (कप्तान), जेवियर बार्टलेट, एलेक्स कैरी, कूपर कोनोली, बेन ड्वारशुइस, नाथन एलिस, कैमरून ग्रीन, ट्रेविस हेड, जोश इंग्लिस, मैथ्यू कुहनेमन, मार्नस लाबुशेन, मैथ्यू रेनशॉ, तनवीर संघा, लियाम स्कॉट और एडम जैम्पा।

बांग्लादेश के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया का स्क्वॉड: मिचेल मार्श (कप्तान), जेवियर बार्टलेट, कूपर कोनोली, टिम डेविड, जोएल डेविस, नाथन एलिस, कैमरून ग्रीन, एरॉन हार्डी, ट्रेविस हेड, जोश इंग्लिस, स्पेंसर जॉनसन, मैथ्यू कुहनेमैन, रिले मेरेडिथ, जोश फिलिप, मैथ्यू रेनशॉ और एडम जैम्पा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed