फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   AUS vs ENG 5th Test: Steve Smith Century in Sydney, creates records, leaves Bradman behind; Australia-England

AUS vs ENG: 18 साल में पहली बार! सिडनी में ऑस्ट्रेलिया का कमाल; स्मिथ ने ब्रैडमैन को इस मामले में पीछे छोड़ा

Tue, 06 Jan 2026 03:54 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिडनी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिडनी Published by: स्वप्निल शशांक Updated Tue, 06 Jan 2026 03:54 PM IST
सार

सिडनी में खेले जा रहे एशेज 2025-26 के पांचवें टेस्ट में ट्रेविस हेड और स्टीव स्मिथ के शतकों की बदौलत ऑस्ट्रेलिया ने मैच पर मजबूत पकड़ बना ली है। तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक ऑस्ट्रेलिया ने सात विकेट पर 518 रन बनाकर इंग्लैंड पर 134 रन की बढ़त हासिल कर ली। स्मिथ की शतकीय पारी ने न सिर्फ टीम को बढ़त दिलाई, बल्कि कई ऐतिहासिक रिकॉर्ड भी दिलाए।

विज्ञापन
AUS vs ENG 5th Test: Steve Smith Century in Sydney, creates records, leaves Bradman behind; Australia-England
स्टीव स्मिथ - फोटो : ANI

विस्तार

ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच सिडनी में जारी एशेज 2025-26 के पांचवें और आखिरी टेस्ट में ट्रेविस हेड और स्टीव स्मिथ ने शतक जड़े। इन दोनों की शतक की बदौल ऑस्ट्रेलियाई टीम मजबूत स्थिति में पहुंच गई है। ऑस्ट्रेलिया ने तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक सात विकेट पर 518 रन बना लिए हैं। स्टीव स्मिथ 205 गेंद में 15 चौके और एक छक्के की मदद से 129 रन और ब्यू वेबस्टर 58 गेंद में 42 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। इंग्लैंड की टीम ने अपनी पहली पारी में 384 रन बनाए थे। इस लिहाज से ऑस्ट्रेलिया की बढ़त 134 रन की हो चुकी है।
विज्ञापन


इस शतकीय पारी के साथ ही स्टीव स्मिथ ने कई रिकॉर्ड भी बना दिए। साथ ही ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों ने भी एक रिकॉर्ड बनाया। वह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में किसी एक विरोधी टीम के खिलाफ 5000 से ज्यादा रन बनाने वाले चौथे बल्लेबाज बन गए हैं। इस खास उपलब्धि के साथ उन्होंने सचिन तेंदुलकर, विराट कोहली और डॉन ब्रैडमैन जैसे दिग्गजों की सूची में अपना नाम दर्ज करा लिया है।
विज्ञापन

पार्टनरशिप का ऐतिहासिक रिकॉर्ड
ऑस्ट्रेलियाई पारी में सात 50+ साझेदारियां दर्ज की गईं, जो टेस्ट क्रिकेट कि किसी एक पारी में दर्ज की गई 50+ की साझेदारियों की दूसरी सबसे बड़ी संख्या है। इससे पहले साल 2007 में इंग्लैंड के खिलाफ ओवल टेस्ट में भारत की ओर से आठ ऐसी साझेदारियां हुई थीं, जो कि रिकॉर्ड है। यह टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में 22वीं बार हुआ जब किसी एक पारी में शुरुआती पांच विकेटों के लिए 50 से ज्यादा रन की साझेदारियां बनीं। एशेज में यह तीसरी बार देखने को मिला, इससे पहले ऑस्ट्रेलिया ने यह उपलब्धि 2001 में द ओवल और 2006-07 में द गाबा टेस्ट में हासिल की थी।

ऑस्ट्रेलिया की ओर से ट्रेविस हेड और जेक वेदराल्ड के बीच ओपनिंग विकेट के लिए 57 रन, ट्रेविस हेड और लाबुशेन के बीच दूसरे विकेट के लिए 105 रन, ट्रेविस हेड और माइकल नेसेर के बीच तीसरे विकेट के लिए 72 रन, ट्रेविस हेड और स्टीव स्मिथ के बीच चौथे विकेट के लिए 54 रन, उस्मान ख्वाजा और स्मिथ के बीच पांचवें विकेट के लिए 51 रन, कैमरन ग्रीन और स्टीव स्मिथ के बीच सातवें विकेट के लिए 71 रन की साझेदारी हुई। फिलहाल स्मिथ और वेबस्टर के बीच आठवें विकेट के लिए भी नाबाद 81 रन की साझेदारी हो चुकी है।

किसी एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा रन
कुछ बल्लेबाज ऐसे रहे हैं जिन्होंने किसी खास प्रतिद्वंद्वी के खिलाफ बार-बार रन बनाकर इतिहास रचा। सचिन तेंदुलकर का ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रिकॉर्ड आज भी बेमिसाल है। अब किसी एक टीम के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले शीर्ष पांच बल्लेबाजों में स्टीव स्मिथ की एंट्री भी हो चुकी है। उन्होंने इस मामले में डॉन ब्रैडमैन को पीछे छोड़ा। स्मिथ ने इंग्लैंड के खिलाफ 5085 रन बनाए हैं। वहीं, ब्रैडमैन ने इंग्लैंड के खिलाफ 5028 रन बनाए थे। इस लिस्ट में सचिन शीर्ष पर हैं। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट में 6707 रन बनाए थे। वहीं, कोहली ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट में 5551 रन बनाए थे। सचिन ने श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में 5108 रन बनाए।
 
खिलाड़ी विरोधी टीम रन
सचिन तेंदुलकर ऑस्ट्रेलिया 6707
विराट कोहली ऑस्ट्रेलिया 5551
सचिन तेंदुलकर श्रीलंका 5108
स्टीव स्मिथ इंग्लैंड 5085*
डॉन ब्रैडमैन इंग्लैंड 5028
विज्ञापन

एशेज में रन मशीन
एशेज क्रिकेट की सबसे प्रतिष्ठित सीरीज मानी जाती है और इसमें रन बनाना हमेशा से चुनौतीपूर्ण रहा है। डॉन ब्रैडमैन का रिकॉर्ड अब भी शीर्ष पर है, लेकिन स्टीव स्मिथ तेजी से आधुनिक युग के सबसे सफल एशेज बल्लेबाज बन चुके हैं। ब्रैडमैन ने एशेज मैचों को मिलाकर कुल 5028 रन बनाए। वहीं, स्मिथ अब तक 3682 रन बना चुके हैं। लिस्ट में तीसरे नंबर पर जैक हॉब्स हैं। उन्होंने 3636 रन बनाए थे। बॉर्डर 3222 रन के साथ चौथे और स्टीव वॉ 3173 रन के साथ चौथे नंबर पर हैं।
 
खिलाड़ी एशेज में रन
डॉन ब्रैडमैन 5028
स्टीव स्मिथ 3682
जैक हॉब्स 3636
एलन बॉर्डर 3222
स्टीव वॉ 3173
डेविड गावर 3037

सिडनी में स्टीव स्मिथ की बादशाहत
सिडनी क्रिकेट ग्राउंड (SCG) पर स्टीव स्मिथ का टेस्ट रिकॉर्ड उनकी क्लास और कंसिस्टेंसी को दर्शाता है। इस मैदान पर केवल रिकी पोंटिंग के नाम उनसे अधिक रन (1480) और शतक (छह) हैं। 

टेस्ट में सबसे ज्यादा शतक
खिलाड़ी देश शतक
सचिन तेंदुलकर भारत 51
जैक कैलिस द. अफ्रीका 45
रिकी पोंटिंग ऑस्ट्रेलिया 41
जो रूट इंग्लैंड 41
कुमार संगकारा श्रीलंका 38
स्टीव स्मिथ ऑस्ट्रेलिया 37
राहुल द्रविड़ भारत 36

अब तक पांचवें टेस्ट में क्या हुआ?
सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर खेले जा रहे एशेज 2025-26 के पांचवें टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया ने तीसरे दिन स्टंप्स तक शानदार प्रदर्शन करते हुए 124 ओवर में सात विकेट पर 518 रन बना लिए। ट्रेविस हेड ने 166 गेंदों में 163 रन की धमाकेदार शतकीय पारी खेली, जिसमें 24 चौके और एक छक्का शामिल रहा। कप्तान स्टीव स्मिथ 205 गेंदों में 129 रन बनाकर नाबाद हैं, जबकि ब्यू वेबस्टर 42 रन पर उनका साथ निभा रहे हैं। इंग्लैंड की पहली पारी 384 रन पर सिमटी थी, जिससे ऑस्ट्रेलिया को 134 रन की बढ़त मिल चुकी है। जो रूट ने 160 रन और हैरी ब्रूक ने 84 रन बनाए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed